सिल्ली : भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी की टीम ने गुरुवार को सिल्ली अंचल कार्यालय के अमीन गणेश महतो को 8 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर यह कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। एसीबी अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।
Advertisements

Advertisements

