जमशेदपुर : शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए उत्क्रमित उच्च विद्यालय, कालीमाटी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर रोटरी सैटेलाइट आई स्क्रीनिंग क्लिनिक के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसका उद्देश्य बच्चों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच एवं जागरूकता बढ़ाना था।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
विद्यालय के कुल 31 विद्यार्थियों ने पहले ही अपनी दृष्टि संबंधी समस्याओं की जानकारी शिक्षकों को दी थी। कई विद्यार्थियों ने धुंधला दिखाई देना, लगातार सिरदर्द तथा पढ़ाई के दौरान आंखों में जलन जैसी परेशानियों की शिकायत की थी। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विद्यालय प्रशासन ने त्वरित पहल की।
प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित संस्था से संपर्क कर नेत्र जांच शिविर का आयोजन सुनिश्चित कराया। शिविर के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सभी 31 विद्यार्थियों का विधिवत नेत्र परीक्षण किया। जांच के बाद विद्यार्थियों को आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। जिन विद्यार्थियों में दृष्टि दोष पाया गया, उन्हें आगे के उपचार तथा चश्मा लगाने संबंधी जरूरी सुझाव दिए गए।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक धनंजय श्रीवास्तव के साथ राकेश, कंचन तिवारी, करनदीप सिंह, रितु, सरीता सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार ने इस पहल को विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।