नई दिल्ली : मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप जल्द ही यूजर्स के लिए एक नया और उपयोगी फीचर लाने की तैयारी में है। इस फीचर के तहत यूजर्स अपनी 20 महत्वपूर्ण चैट को चैट लिस्ट में सबसे ऊपर पिन कर सकेंगे। फिलहाल व्हाट्सऐप में केवल 3 चैट को ही पिन करने की सुविधा उपलब्ध है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह नया अपडेट व्हाट्सऐप के प्रीमियम प्लान का हिस्सा हो सकता है। इसके अलावा कंपनी ऐप के रंग और आइकन को कस्टमाइज करने जैसे नए विकल्पों पर भी काम कर रही है, जिससे यूजर्स अपने ऐप का लुक अपनी पसंद के अनुसार बदल सकेंगे। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग जारी है और उम्मीद है कि आने वाले समय में इसे सभी यूजर्स के लिए जारी कर दिया जाएगा।
