जमशेदपुर : शहर में फैशन और लाइफस्टाइल का रंगारंग माहौल देखने को मिला, जहां “बावरी फिरकी” लाइफस्टाइल एग्ज़ीबिशन का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय आयोजन का सफल संचालन प्रेरणा गर्ग और पियूषा अग्रवाल द्वारा किया गया, जिसमें शहरवासियों को प्रीमियम शॉपिंग और लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स का शानदार अनुभव मिल रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन सुधा गुप्ता ने किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में तनुश्री बोस की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे स्थानीय व्यवसायों के लिए महत्वपूर्ण मंच बताया।

18 और 19 मार्च को आयोजित इस एग्ज़ीबिशन में कई प्रतिष्ठित ब्रांड्स और डिजाइनर्स ने अपने प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। यहां डिजाइनर और ट्रेंडी परिधान, वेस्टर्न, इंडो-वेस्टर्न और एथनिक कलेक्शन, आकर्षक ज्वेलरी, लेटेस्ट हेयर एक्सेसरीज़ और उच्च गुणवत्ता वाले स्किनकेयर प्रोडक्ट्स ने आगंतुकों को खासा आकर्षित किया।
इस मौके पर तनुश्री बोस ने कहा कि “बावरी फिरकी जैसे आयोजन न केवल स्थानीय व्यापारियों को आगे बढ़ने का अवसर देते हैं, बल्कि लोगों को नए फैशन ट्रेंड्स से जुड़ने का प्लेटफॉर्म भी प्रदान करते हैं। यह शहर के लिए एक सकारात्मक पहल है।” एग्ज़ीबिशन में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जमशेदपुर में फैशन और लाइफस्टाइल से जुड़े आयोजनों के प्रति लोगों का उत्साह लगातार बढ़ रहा है।
“बावरी फिरकी” एग्ज़ीबिशन ने शहर में फैशन, स्टाइल और आधुनिक जीवनशैली का एक शानदार उदाहरण पेश किया है।
