जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम में नई मेयर के रूप में पदभार संभालने पर सुधा गुप्ता का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान मानगो नगर निगम कार्यालय पहुंचे और उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अंसार खान ने इस मौके पर कहा कि यह जीत और जिम्मेदारी बन्ना गुप्ता और सुधा गुप्ता की कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का विकास तेज़ी से होगा और जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि पवित्र रमजान उल मुबारक का महीना चल रहा है और आज अलविदा जुम्मा का खास दिन है। ऐसे पावन अवसर पर उन्होंने मेयर सुधा गुप्ता के सफल और उज्जवल कार्यकाल के लिए दुआएं दीं।
अंसार खान ने उम्मीद जताई कि “इंशाल्लाह, मानगो की सभी समस्याओं का जल्द समाधान होगा और क्षेत्र विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”
