मुरी/नवाडीह : मुरी-रांची मुख्य मार्ग पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। नवाडीह के समीप चलती हुई एक भारी मालवाहक ट्रक के टायर में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज होने लगीं और धुएं का गुबार आसमान में छा गया।

समय पर पहुंची दमकल : घटना की गंभीरता को देखते हुए तुरंत स्थानीय प्रशासन और फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। गनीमत रही कि सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुँच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। दमकल की त्वरित कार्रवाई से ट्रक को पूरी तरह जलने से बचा लिया गया।
कोई जानमाल का नुकसान नहीं : राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग लगने का मुख्य कारण टायर का घर्षण था या कोई तकनीकी खराबी।
रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
