जमशेदपुर : खेल प्रतिभा में सफलता का परचम लहराते हुए श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कुल ग्यारह छात्रों का चयन रांची में आयोजित हो रही 4वीं ईस्ट जोन पिकल बॉल चैंपियनशिप के लिए किया गया है। यह प्रतियोगिता राजधानी रांची में 10 से 12 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित होगी। श्रीनाथ विश्वविद्यालय की ओर से मुस्कान कुमारी अंडर-19 बालिका एकल वर्ग में चयनित हुई है। वहीं रवि कुमार और मयंक आदर्श पुरुष युगल वर्ग में शामिल किए गए हैं। पुरुष एकल वर्ग में शिव नारायण कुमार, सोनू कुमार और विवेक कुमार का चयन हुआ है। श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन से बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर राहुल कुमार, संजीव कुमार महतो, सुमन घोष और बीजू मंडल का चयन पुरुष एकल वर्ग में हुआ है। इन खिलाड़ियों का इतने बड़े स्तर पर चयन संस्थान की बढ़ती खेल गतिविधियों और प्रदर्शन को दर्शाता है।इस प्रतियोगिता के लिए जमशेपुर महिला विश्वविद्यालय से पूर्णिमा प्रमाणिक और स्नेहा कुमारी भी महिला युगल वर्ग में प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी जो पूरे जमशेदपुर के लिए गौरव की बात है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी कोच सूर्यजीत सिंह (श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन) और डॉ. प्रभात कुमार महतो (जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी) निभाएंगे, जबकि आर. तेजा टीम मैनेजर का मैनेजर नियुक्त किया गया है।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
इस प्रतियोगिता से जुड़े पदाधिकारियों में सचिव सूर्यजीत सिंह, अध्यक्ष अमित कुमार सिंह और कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह शामिल हैं। श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के कुल 11 खिलाड़ियों का चयन झारखंड में पिकल बॉल खेल के बढ़ते प्रभाव और यहां के खिलाड़ियों की प्रतिभा को दर्शाता है।