जमशेदपुर : जमशेदपुर के बारीडीह स्थित हाई स्कूल से एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। विद्यालय को अब आधिकारिक रूप से सीनियर सेकेंडरी (प्लस टू) की संबद्धता मिल गई है। इस उपलब्धि के साथ ही स्कूल ने शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय शुरू कर दिया है, जिससे क्षेत्र के छात्रों को अब बेहतर और व्यापक शिक्षा का लाभ मिल सकेगा। प्लस टू की मान्यता मिलने के बाद विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। इस महत्वपूर्ण अवसर पर गुरुवार को स्कूल परिसर में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने भाग लिया।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय की प्रधानाचार्या संगीता हालदार ने कला (ह्यूमैनिटीज) और वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय के अंतर्गत उपलब्ध विषयों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने नई शिक्षा नीति के तहत विषय चयन में मिली लचीलापन पर जोर देते हुए कहा कि अब छात्र अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार विषयों का चयन कर सकते हैं।
उन्होंने कहा, “हमारा प्रयास है कि बच्चों को उनकी रुचि के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो और वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।”
संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों और छात्रों में नई व्यवस्था को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यालय प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य छात्रों को आधुनिक सामाजिक, सांस्कृतिक और व्यावसायिक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना है। प्लस टू की संबद्धता के साथ बारीडीह हाई स्कूल अब क्षेत्र के छात्रों के लिए एक सशक्त शैक्षणिक केंद्र बनने की दिशा में अग्रसर है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।