नई दिल्ली : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यसभा सांसद के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण के साथ ही नीतीश कुमार के नाम एक ऐसी उपलब्धि दर्ज हो गई है, जो भारतीय राजनीति में बहुत कम नेताओं के पास है।
Advertisements

Advertisements

चारों सदनों का सफर :
नीतीश कुमार अब उन दिग्गज नेताओं की श्रेणी में आ गए हैं, जिन्होंने अपने करियर में राजनीति के चारों सदनों की सदस्यता प्राप्त की है:
- विधानसभा (MLA)
- विधान परिषद (MLC)
- लोकसभा (MP)
- राज्यसभा (MP)
इससे पहले बिहार से यह रिकॉर्ड केवल लालू प्रसाद यादव के नाम था। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना केंद्र की राजनीति में उनकी बढ़ती सक्रियता का संकेत है।
