मुरी : बड़े पैमाने पर बालु के अबैध खनन को लेकर ग्रामीण प्राथमिकी दर्ज करने के लिए सोनाहातु सीओ को ज्ञापन दिया है जिसकी प्रतिलिपि सोनाहातु थाना, उपायुक्त और जिला खनन पदाधिकारी को अग्रसित किया गया है। ज्ञापन देने वालो में जेएलकेम सोनाहातु प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर कोईरी , सिल्ली प्रखंड अध्यक्ष हरेकृष्ण महतो, अनुचित मोर्चा के गुहीराम स्वांसी, सियाराम महतो, खगेन्द्र महतो, परमेशवर महतो, अजीत महतो, जन्मजय महतो, राजु महतो है। जिसमें बताया गया कि कांची और राढु नदी धाट से सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक हाईवा, डम्फर और टैरकटर के माध्यम से जेसीबी मशीन से खनन कर अबैध बालु की खुलेआम चोरी की जा रही है इससे पार्रयावरण और नदी बालु धाट का नुकसान हो रहा है साथ ही राजस्व की क्षति हो रही है। खनन विकास और विनिमय अधिनियम 1957 एम एम डी आर एक्ट और बीएन एस 2023 की धारा में बालु खनन अबैध है और दण्डनीय अपराध है। जांच में अबैध बालु खनन और परिवहन में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानुनी कारवाई की जाए।


रिपोर्ट : रिंकी कुमारी
