जमशेदपुर : एनएच-33 पर चौका और चांडिल के बीच मुखिया होटल के सामने मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार बलेरो (JH05DT 4527) और स्विफ्ट डिजायर (JH05CL 3072) के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-33 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और असंतुलन हादसे की वजह मानी जा रही है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
