जामताड़ा : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में जामताड़ा जिला अंतर्गत बंगाल सीमा से सटे बागडेहरी थाना क्षेत्र के विभिन्न चेक पोस्टों पर वाहन जांच अभियान तेज कर दिया गया है। जामताड़ा पुलिस कप्तान राजकुमार मेहता के निर्देश पर गुरुवार को बागडेहरी थाना प्रभारी किशन कुमार के नेतृत्व में सुद्राक्षीपुर एवं चंद्रबाद चेकपोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान पश्चिम बंगाल आने-जाने वाले सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की गई। पुलिसकर्मियों द्वारा वाहनों की डिक्की खोलकर तलाशी ली गई, साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई।
Advertisements
Advertisements
Advertisements
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.31.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.01 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.27
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.30.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.37.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.36.37
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.35.49
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.34.54
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.44.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.36
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.42.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.46
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.16
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.51.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.47
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.50.26
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.52.04
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.52
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.00.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.50
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.59.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 10.58.45
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.05.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.07.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 11.06.06
थाना प्रभारी किशन कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अवैध गतिविधियों, नकदी, शराब या अन्य आपत्तिजनक सामग्री के आवागमन को रोकने के लिए यह विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही है और हर वाहन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
इस अभियान के दौरान स्थानीय पुलिस बल के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षा बल भी तैनात किए गए थे, जिससे जांच कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सके। चेकपोस्ट पर दिन-रात निगरानी रखी जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से भी अपील की है कि वे जांच में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। प्रशासन का कहना है कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे।