रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ मंगलवार को रांची के दीनदयाल नगर स्थित आईएएस क्लब पहुंचे। मुख्यमंत्री यहाँ पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के उपायुक्त (DC) राजीव रंजन की सुपुत्री ‘ऋचा’ के वैवाहिक समारोह में सम्मिलित होने आए थे।
वर-वधू को दिया आशीर्वाद

















समारोह के दौरान मुख्यमंत्री और विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने नवदंपति से मुलाकात की और उन्हें सुखद एवं मंगलमय दाम्पत्य जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने वर-वधू के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
परिजनों को दी बधाई
इस विशेष अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपायुक्त राजीव रंजन और उनके सगे-संबंधियों से आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने परिवार के साथ खुशियां साझा करते हुए उन्हें विवाह की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में प्रशासन और राजनीति से जुड़ी कई अन्य गणमान्य विभूतियां भी उपस्थित रहीं।
