जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ (टेल्को इकाई) की मासिक बैठक रविवार को अध्यक्ष संजय सिंह हितैषी की अध्यक्षता में टेल्को स्थित केएल-10/1 में संघ सदस्य शेखर सिंह के आवास पर सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में आगामी 9 मई 2026 को महान योद्धा महाराणा प्रताप की जयंती को शौर्य दिवस के रूप में मनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम को भव्य एवं प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न सुझावों पर सहमति बनी।



इस दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को नियमित रूप से मासिक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ठोस रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार साझा किए और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक का संचालन संघ के केंद्रीय सचिव शंभू सिंह ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन टेल्को इकाई के युवा अध्यक्ष पंकज सिंह ने प्रस्तुत किया।
बैठक में समाज के वरिष्ठ सदस्य इंद्रजीत सिंह, श्रीकांत सिंह, ओम प्रकाश सिंह, विनोद सिंह, राकेश सिंह, सुबोध सिंह, जितेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, सुनील सिंह, जित्तू सिंह, अनिल सिंह, मनोरंजन सिंह, दीपक सिंह, पवन कुमार सिंह, उपेंद्र सिंह, बंटी कुमार, बी.बी. सिंह, मनोज कुमार सिंह, कमल भूषण सिंह, ललन सिंह, रजनीश सिंह, शेखर कुमार एवं संतोष सिंह सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
