जमशेदपुर : क्षत्रिय करणी सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार की शाम भुइयाडीह स्थित पटेल नगर मैदान में जिलाध्यक्ष मोहित सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के जिला विस्तार एवं आगामी महाराणा प्रताप जयंती समारोह की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से राकेश कुमार सिंह को जिला मंत्री, संजय सिंह को जिला सचिव तथा श्रवण सिंह को सिदगोड़ा मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



बैठक में आगामी महाराणा प्रताप जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया तथा कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी सदस्यों से सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई. इस अवसर पर प्रदेश सचिव कमलेश सिंह, हरि सिंह राजपूत, सरायकेला जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह, मनोज सिंह, मधु सिंह, संजय सिंह, आशीष सिंह, संदीप सिंह, मोलू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने एवं आगामी कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प दोहराया।
