जमशेदपुर । आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया गम्हरिया उषा मोड़ स्थित प्रधान कंस्ट्रक्शन की ओर से कंपनी परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश ने बताया कि प्रधान कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी एवं पदाधिकारियों की मोतियाबिंद, रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गयी. स्वास्थ्य जांच शिविर का विधिवत शुभारंभ प्रधान कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर देव चरण प्रधान ने किया. इसमें आंखों की जांच में अरका जैन विश्वविद्यालय ऑप्टोमेट्रिक विभाग का योगदान रहा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अकाउंटेड हेड धर्मेंद्र प्रधान,श्रेया कुंडू,अरका जैन विश्वविद्यालय ऑटोमेटिक डिपार्टमेंट के एचओडी सर्बोजीत गोस्वामी, प्रणब दास सहित अन्य का सहयोग रहा.
Advertisements

Advertisements

Advertisements

