जमशेदपुर : बागुनहातु स्थित सरना प्राथमिक विद्यालय परिसर में रविवार को शिक्षित बेरोजगार टेंपो चालक संघ, बागुनहातु एवं आदिवासी हो समाज युवा महासभा के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 65 यूनिट रक्त संग्रह किया गया।
रक्तदान शिविर का शुभारंभ भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, नमन संस्था के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले तथा जम्बू अखाड़ा के संस्थापक बंटी सिंह उपस्थित थे।
अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता है और समाज में मानवता की भावना मजबूत होती है। शिविर को सफल बनाने में रवि सवैया, सुरा बिरुली, कृष्ण सिरका, डॉ. गुइया, मुकेश साहू, जीना दादा, लखन साहू, जीवन साहू, राजेश, राकेश साहू, उमेश साहू, अमर, चमेली भैया, पोलू गगराई, भारत राव, महेश, संतोष, भगवत दत्त, भागवत साहू, सुजीत, अपा राव समेत अन्य गणमान्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही।






