झारखंड : जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) शंभु कुमार सिंह (भा०पु०से०) को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल और पु०नि० प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। पुलिस टीम ने करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कुल 05 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।



मुख्य घटनाएं और दर्ज मामले
- तालाब के पास से गिरफ्तारी : करमाटाँड़ थाना अंतर्गत ग्राम रटनोडीह पहाड़िया टोला स्थित तालाब से करीब 10 मीटर आगे झाड़ी के पास से 04 साइबर अपराधियों को अपराध करते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
- दर्ज केस: साइबर अपराध थाना कांड संख्या – 27/26, दिनांक 18.05.2026
- पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तारी: एक अन्य घटनाक्रम में कालाझरिया स्थित पेट्रोल पंप के पास से साइबर अपराधियों को फर्जी सिम की आपूर्ति (सप्लाई) करने वाले 01 अपराधी को फर्जी सिम कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया।
- दर्ज केस: साइबर अपराध थाना कांड संख्या – 28/26, दिनांक 18.05.2026
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी करमाटाँड़ थाना क्षेत्र (जिला जामताड़ा) के रहने वाले हैं:
- रिजवान अंसारी (उम्र 19 वर्ष), पिता – अब्दुल मन्नान अंसारी, निवासी – बरमुण्डी
- बसीर अंसारी (उम्र 30 वर्ष), पिता – मरहूम नौशाद मियाँ, निवासी – बरमुण्डी
- सकलैन अंसारी (उम्र 19 वर्ष), पिता – रफाउल अंसारी, निवासी – बरमुण्डी
- सफाउद्दीन अंसारी (उम्र 20 वर्ष), पिता – इसारुद्दीन अंसारी, निवासी – बरमुण्डी
- मुजाहिद अंसारी (उम्र 21 वर्ष), पिता – कलीम अंसारी, निवासी – मट्टटाँड़
अपराधिक इतिहास: गिरफ्तार अभियुक्त रिजवान अंसारी के खिलाफ पहले से ही जामताड़ा साइबर अपराध थाना में कांड सं० 61/23 के तहत आरोप पत्र (Chargesheet) दाखिल है।
जब्त किए गए सामान की विवरणी
पुलिस ने अपराधियों के पास से निम्नलिखित सामग्रियां बरामद की हैं:
- मोबाईल: 05 पीस
- सिम कार्ड: 06 पीस
- एटीएम (ATM) कार्ड: 03 पीस
- पैन कार्ड: 01 पीस
- आधार कार्ड: 01 पीस
- मोटरसाईकिल: 01 पीस
- अपराध करने का तरीका (Modus Operandi)
तरीका 1: ये अपराधी गूगल (Google) से विभिन्न बैंक खाताधारकों (Credit/Debit Card holders) के नंबर निकालते थे। इसके बाद ग्राहकों को फोन करके उनका कार्ड बंद होने का झांसा देते थे और उनके मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाकर कार्ड डिटेल्स और गोपनीय नंबर (OTP/PIN) प्राप्त कर ठगी करते थे। - तरीका 2: फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड प्राप्त करना और उसे अन्य साइबर अपराधियों को ऊंचे दामों पर सप्लाई करना।
- मुख्य कार्यक्षेत्र: इन अपराधियों का मुख्य कार्यक्षेत्र (Target Area) महाराष्ट्र, गुजरात एवं पश्चिम बंगाल राज्य थे।
छापेमारी दल के सदस्य
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में शामिल थे:
- पु०नि०-सह-थाना प्रभारी राजेश मंडल, साइबर अपराध थाना, जामताड़ा।
- पु०नि० प्रशांत कुमार
- पु०अ०नि० संजय कुमार सिंह
- पु०अ०नि० कुन्दन कुमार वर्मा एवं साइबर अपराध थाना के रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार।



