जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में आगामी 22 और 23 मई 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार (National Seminar) का आयोजन किया जा रहा है। इस सेमिनार का मुख्य विषय “रिइमेजिंग एजुकेशन फौर विकसित भारत @ 2047: स्ट्रैटेजिक इंप्लीकेशन, इनोवेशन एंड चैलेंजेस” (Reimagining Education for Viksit Bharat @ 2047: Strategic Implications, Innovations, and Challenges) निर्धारित किया गया है।



इस उच्चस्तरीय शैक्षणिक समागम में देश के कोने-कोने से प्रख्यात रिसोर्स पर्सन, जाने-माने शिक्षाविद, शोधार्थी (Researchers) और विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं, जो शिक्षा के बदलते स्वरूप और भविष्य की रणनीतियों पर मंथन करेंगे।
प्राचार्या डॉ. मौसमी महतो का वक्तव्य – राष्ट्रीय सेमिनार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. मौसुमी महतो ने कहा:
“यह दो दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार हमारे संस्थान के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। हमारा मुख्य प्रयास देश भर के श्रेष्ठ शिक्षाविदों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों को एक मंच पर लाना है। इस संगोष्ठी के माध्यम से हम शिक्षा के क्षेत्र में आने वाली चुनौतियों और नवाचारों (Innovations) पर सार्थक चर्चा करना चाहते हैं, जिससे ‘विकसित भारत @ 2047’ के विज़न को पूरा करने में शिक्षा की भूमिका को रेखांकित किया जा सके। कॉलेज परिसर में सेमिनार की तैयारियाँ इस समय अंतिम चरण में हैं और पूरा संस्थान इसके सफल आयोजन के लिए पूरी ऊर्जा के साथ जुटा हुआ है।”
यह सेमिनार राष्ट्रीय शिक्षा नीति और भविष्य के भारत के निर्माण में शिक्षा की रणनीतिक भागीदारी को समझने का एक बड़ा अवसर प्रदान करेगा।



