जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रदेश मीडिया एवं कम्युनिकेशन विभाग का पुनर्गठन करते हुए कोल्हान प्रमंडल से जमशेदपुर निवासी एवं कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रताप यादव को प्रदेश प्रवक्ता मनोनीत किया गया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। प्रताप यादव कांग्रेस पार्टी के तेज-तर्रार, मुखर एवं ऊर्जावान युवा नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। वे लगातार जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं तथा संगठन को मजबूत करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।



पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें प्रदेश प्रवक्ता जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने पर उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश मीडिया & कम्युनिकेशन के सतीश पॉल मुंजनी, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ प्रदीप कुमार बलमुचू, जिला प्रभारी शशिभूषण राय, जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह का आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने कहा कि प्रताप यादव की नियुक्ति से कोल्हान सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलेगी तथा मीडिया एवं जनसंपर्क के क्षेत्र में पार्टी की आवाज और अधिक प्रभावी ढंग से जनता तक पहुंचेगी। जिलाध्यक्ष के अलावा रजनीश सिंह, आशुतोष सिंह, आशीष मुखी, कौशल प्रधान, फिरोज खान व अन्य ने भी प्रताप यादव को प्रदेश प्रवक्ता बनने पर बधाई दी।



