Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझीटोला निवासी दिलीप दण्डपात नामक व्यक्ति ने बीते रात अपने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक पारिवारिक कारणों से परेशान था. मिली जानकारी के अनुसार मांझीटोला निवासी बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर दिलीप दण्डपात ने मांझीटोला रैन बसेरा के नजदीक स्थित अपने गोदाम में बीते देर रात फंदे से झूलता हुआ पाया गया. आनन-फानन में परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस द्वारा शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बताया जाता है कि मृतक शादीशुदा था और…
जमशेदपुर : जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अभय सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई झारखंड हाईकोर्ट में टल गयी. इस मामले में सरकार की ओर से अभियोजन पक्ष से महाधिवक्ता खुद कोर्ट में खड़े हुए और जमानत याचिका का विरोध किया. वैसे अमूमन इस तरह की घटनाओं में जमानत के केस में एडवोकेट जेनरल (महाधिवक्ता) खड़े नहीं होते है. लेकिन इस मामले में खुद महाधिवक्ता खड़े हो गये. इस बीच जमानत पर सुनवाई की तिथि आगे बढ़ गयी. अब 12 जून को इसकी सुनवाई होगी।
खास रिपोर्ट : एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने द केरल स्टोरी ‘को एक खतरनाक ट्रेंड बताया है नसीरुद्दीन शाह ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि ‘अफवाह भीड़ और फराज़ जैस बेहतरीन फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ देती हैं लेकिन ‘ द केरल स्टोरी ‘ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करती है!
उत्तरप्रदेश : गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र के पैसिफिक मॉल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 3 घंटे तक चली छापेमारी में 99 लोगों को पकड़ा है. स्पा की आड़ में व्यापक स्तर पर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था. पुलिस को इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थी, जिसके बाद बुधवार को छापेमारी की गई. इस दौरान बड़ी तादाद में युवक और युवतियों को पकड़ा गया, जिन्हें थाने तक ले जाने के लिए पुलिस को कमिश्नरेट से बस बुलानी पड़ी. छापेमारी में 60 युवती और 39 युवकों को हिरासत में लिया गया. स्पा से कुछ आपत्तिजनक…
GIRIDIH : पचंबा थाना क्षेत्र में शादी के दो दिन पहले ही युवती को उसका प्रेमी लेकर फरार हो गया। 26 मई को बाबा मंदिर देवघर में लड़की की शादी होनेवाली थी। परिजनों की फरियाद पर पचंबा थाना की पुलिस लड़की को ढूंढने में जुटी है। प्रेमी प्रेमिका उनके मोबाइल लोकेशन के आधार पर ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है। लड़की के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस आरोपी युवक की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। आरोपी युवक जमुआ थाना क्षेत्र के बलगो, चितरडीह निवासी सहदेव राणा का पुत्र सचिन राणा है।…
CHAIBASA : एक बार फिर आईईडी ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट की चपेट में आकर बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना चाईबासा के टोन्टो थानाक्षेत्र अंतर्गत या जंगल की है। गौरतलब है कि एक हफ्ते में आईईडी ब्लास्ट की यह दूसरी घटना है। पिछले दिनों आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से गोइलकेरा जंगल में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। ताजा घटना में तेंदू पत्ता चुनने जंगल गए बुजुर्ग कांडे लागुरी आईईडी बम की चपेट में आ गया। मिली जानकारी के मुताबिक नक्सलियों के बिछाए आईईडी बम की चपेट में आकर 50 वर्षीय कांडे लागुरी का…
DHANBAD : वासेपुर में बुधवार की देर रात बाईपास रोड स्थित मुस्लिम होटल के समीप मोहम्मद अनवर उर्फ चाइना डबलू नामक युवक को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी। उस पर तीन राउंड फायरिंग की गई। स्थानीय लोगों के अनुसार डब्लू को सिर पर एक गोली लगी है, उसको अशर्फी अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डाक्टरों ने दुर्गापुर रेफर कर दिया। घटनास्थल पर भूली व बैंक मोड़ थाना की पुलिस पहुंच गई है। डबलू वासेपुर में रहता है, वह जमीन का कारोबार करता है।
मौसम अलर्ट : झारखंड के इन जिलों में होगी बारिश, 27 मई तक का जानिये मौसम का हाल, कहां-कहां होगी बारिश
RANCHI :- झारखंड में तेज धूप और लू से बेहाल लोगों को बारिश की बूंदाबांदी ने राहत दी है। हालांकि इससे तापमान में बहुत ज्यादा गिरावट नहीं आया है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव होगा और गरमी से राहत मिल सकती है। बारिश के साथ तेज हवाओं और वज्रपात की भी आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक तीन से चार दिनों में मौसम करवट ले सकता है। कैसा रहने वाला है झारखंड का मौसम 25 मई: 25 मई को दिन में बारिश की संभावना है। गरज चमक के साथ तेज बारिश…
PATNA :-बिहार में अचानक बदले मौसम कई लोगों पर मौत बनकर बरसी। वज्रपात से बिहार में 6 लोगों की मौत हो गयी। भीषण गरमी से बेहाल बिहार के लिए बुधवार का दिन भी राहत भरा रहा। कई जगहों पर तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। इस दौरान वज्रपात और आंधी से भी काफी ज्यादा नुकसान हुआ। कई जगहों से तेज हवाओं की वजह से पेड़ भी गिरे और कच्चे मकान को भी नुकसान पहुंचा। आकाशीय बिजली गिरने से दरभंगा में 3, बेगूसराय में 2 और वैशाली में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। सीएम नीतीश कुमार ने प्रभावित परिवारों के…
RANCHI : राजधानी रांची से सटे रामगढ़ जिले के रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर एसएस कुंटिया पर कार्रवाई व अन्य मांगों को लेकर बुधवार को पूर्व विधायक शंकर चौधरी ने अपने समर्थकों के साथ रामगढ़ थाने पर धरना दिया. एसआई पर झारखंड मत्स्य जीवी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष चरण केवट के साथ थाना में बुलाकर मारपीट कर उन्हें लहूलुहान किये जाने का आरोप है. धरना के दौरान पुलिस व धरना देने वालों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई. पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को पूर्व विधायक शंकर चौधरी अपने समर्थकों के साथ अपने आवासीय कार्यालय से मुंह पर काली पट्टी…