Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, माननीय मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, माननीय केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की गरिमामयी उपस्थिति में मरीन ड्राइव (कदमा) जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम हुआ संपन्न। इस अवसर पर माननीय सांसद बिद्युत बरन महतो, माननीय विधायक सरयू राय, माननीय विधायक श्रीमती पूर्णिमा साहू सहित अन्य गणमान्य लोग हुए सम्मिलित। श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र का संचालन श्री जगन्नाथ स्पिरिचुअल एंड कल्चरल चैरिटेबल सेंटर ट्रस्ट द्वारा की जाएगी।* ★ कुछ संस्थाएं स्वयं के साथ-साथ मानव जीवन को तराशती हैं ★ श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक…
संगठन पदाधिकारियों को विधायक जयराम महतो का सकारात्मक आश्वासन… रांची : झारखंड की उभरती राजनीतिक पार्टी झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा संगठनात्मक विस्तार एवं पुनर्गठन की दिशा में निरंतर सक्रिय है। इसी क्रम में बुधवार को विधानसभा की कार्यवाही समाप्त होने के उपरांत संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक टाइगर जयराम कुमार महतो से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर रांची पूर्वी जिलाध्यक्ष पद हेतु सर्वसम्मति से पारित सामूहिक लिखित प्रस्ताव केंद्रीय अध्यक्ष को सौंपा गया। प्रस्ताव में बुंडू निवासी जयराम महतो के नाम जिलाध्यक्ष एवं मुकेश कुमार महतो को जिला महासचिव का अनुशंसा करते हुए उनके पूर्व…
जमशेदपुर : टेल्को कॉलोनी क्षेत्र में झारखंड सरकार के वर्ष 2026-27 के बजट का कांग्रेस नेताओं ने स्वागत किया। कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मंडल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने बजट को विकासोन्मुखी, जनकल्याणकारी और संतुलित करार दिया। श्री घोष ने कहा कि यह बजट युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करने, किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं के सशक्तिकरण और राज्य में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण-शहरी विकास के लिए किए गए प्रावधान राज्य की आर्थिक मजबूती को नई ऊर्जा देंगे। उन्होंने विशेष रूप से औद्योगिक…
जमशेदपुर : झारखंड सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। भाजपा बुद्धिजीवी मंच के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. जटाशंकर पांडे ने इसे “आंकड़ों की बाजीगरी और जनता को भ्रमित करने वाला बजट” करार दिया है। डॉ. पांडे ने कहा कि पिछले बजट में सरकार ने 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया था, लेकिन अब तक यह स्पष्ट नहीं किया गया कि उस राशि का कितना प्रभावी क्रियान्वयन हुआ। उनके अनुसार, केवल बड़ी रकम घोषित कर देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि…
धनबाद : सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सनसनी मच गई है। कोर्ट में मौजूद वकीलों और लोगों में अफरातफरी मच गई। इस बात की खबर मिलते ही प्रशासन और पुलिस ने कोर्ट परिसर को खाली कर दिया और डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंच गया. पूरे कोर्ट परिसर की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई है. एहतियात के तौर पर कोर्ट के सभी प्रवेश और निकास द्वार सील कर दिए गए हैं. पुलिस की टीम कोर्ट रूम, रिकॉर्ड रूम और वकीलों के चैंबर समेत पूरे परिसर के चप्पे-चप्पे की गहन…
गुमलाः भरनो थाना क्षेत्र में शादी समारोह से लौट रही एक 20 वर्षीय युवती के साथ समसेरा नदी के पास सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है इस मामले में पुलिस ने त्वरित मामला दर्ज करते हुए घटना में शामिल चारों आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस के अनुसार, युवती रायकेरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी. समारोह में मौजूद चार युवक भी उसी कार्यक्रम में पहुंचे थे. देर शाम जब युवती घर लौटने लगी तो एक युवक ने उसे घर छोड़ने का प्रस्ताव दिया और बाइक पर बैठा लिया. आरोप है कि युवक उसे समसेरा…
जमशेदपुर। झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पेश किए गए बजट को भाजपा जमशेदपुर महानगर ने पूरी तरह दिशाहीन और निराशाजनक करार दिया है। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य सरकार के इस बजट में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसे जनता के हित में स्वागत योग्य कहा जा सके। यह बजट युवा, महिला, किसान, मजदूर सभी को निराश करने वाला है। संजीव सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार ने इस बार के बजट की राशि को बढ़ाया है परंतु पिछले बजट की कितनी राशि…
गिरिडीह : नगर निगम चुनाव के बाद गिरिडीह में तनाव का माहौल बना हुआ है। मतदान समाप्ति के कुछ घंटों बाद वार्ड-16 में हुई मारपीट और गोलीबारी की घटना ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) का गठन कर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी मुख्यालय नीरज कुमार सिंह की अगुवाई में गठित टीम में एसडीपीओ सदर जीतवाहन उरांव और डीएसपी कौशर अली को शामिल किया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर फायरिंग से जुड़े साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगहों पर…
जमशेदपुर : आगामी 3 मार्च को होने वाले महा रक्तदान शिविर की तैयारियों को लेकर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन के सभी पदाधिकारी , तमाम ब्ल्ड कोऑर्डिनेटर, जमशेदपुर ब्ल्ड बैंक की टीम , आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य आदि मौजूद थे। बैठक में ब्ल्ड बैंक के टीम का नेतृत्व संजय चौधरी कर रहे थे। उन्होंने रक्तदान शिविर के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विंदुओं, तैयारियों तथा अधिकाधिक संख्या में रक्तदान कराने आदि को लेकर सुझाव दिया। बाद में बारी – बारी से तमाम लोगों ने अपने – अपने विचार व्यक्त…
चांडिल (सरायकेला-खरसावां): चांडिल प्रखंड अंतर्गत चिलगु पंचायत के ग्राम सालगाडी में मरांगबुरू मार्शल गावता सालगाडीह के तत्वाधान में एक दिवसीय खेलकूद एवं संथाली ओल चिकी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रतन मार्डी के नेतृत्व में हुआ, जिसमें बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य संथाली भाषा की ओल चिकी लिपि के संरक्षण, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार को सुनिश्चित करना था, ताकि नई पीढ़ी अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ी रह सके। कार्यक्रम के दौरान 100 मीटर दौड़, हांडी फोड़, बेलून फोड़, मोमबत्ती रेस, सुई-धागा रेस सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं आयोजित…