Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
झारखंड : पश्चिमी सिंहभूम जिले से इस वक्त की एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। सोनुवा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पोड़ाहाट जंगल के घने केड़ाबीर इलाके में आज तड़के सुबह सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच एक भीषण मुठभेड़ (Encounter) हुई है। इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने की प्रारंभिक सूचना मिल रही है। सुरक्षाबलों ने मौके से भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और हथियार भी बरामद किए हैं। हालांकि, अधिकारिक तौर पर हताहतों की संख्या की पुष्टि होना अभी बाकी है। तड़के सुबह शुरू हुई ताबड़तोड़ फायरिंग मिली जानकारी के मुताबिक, सुरक्षाबलों को…
जेल परिसर के अंदर महिला कैदी के गर्भवती होने का सनसनीखेज मामला आया सामने। पीड़िता ने जेल सुपरिटेंडेंट पर पद का दुरुपयोग और यौन शोषण करने का लगाया आरोप। मामले की गंभीरता को देखते हुए मानवाधिकार संगठनों ने निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की। रांची : जेल प्रशासन और कानून-व्यवस्था को झकझोर देने वाली एक बेहद संवेदनशील खबर सामने आई है। सुरक्षित और कड़ी निगरानी वाले जेल परिसर के भीतर एक महिला कैदी के गर्भवती होने का दावा किया गया है। इस मामले ने तब और तूल पकड़ लिया जब पीड़िता ने जेल के सुपरिटेंडेंट पर गंभीर आरोप…
चेन्नई : तमिलनाडु में मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद थलपति विजय सुर्खियों में बने हुआ है। वह 200 यूनिट फ्री बिजली, 717 शराब दुकानें बंद करने, तौलिया संस्कृति खत्म करने के साथ ट्रैफिक के लिए वीआईपी प्रोटोकॉल खत्म करने के निर्णय ले चुके हैं। अबु उनका बुलडोजर एक्शन सामने आया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने के बाद सीएम जोसेफ विजय का पहला बुलडोजर एक्शन सामने आया है। अपने पहले एक हफ्ते में एक के बाद एक कई फैसले लेने के बाद अब थलपति विजय का बुलडोजर एक्शन सुर्खियों में आया है। मुख्यमंत्री विजय ने अपने चुनाव क्षेत्र…
नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित Le Méridien New Delhi में सोमवार को अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन का राष्ट्रीय अधिवेशन भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नव-निर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उनके साथ राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, कोषाध्यक्ष नत्थू राम जैन, बिनोद अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। गौरतलब है कि वर्ष 1975 में स्थापित अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन देशभर में अग्रवाल समाज का एक प्रमुख सामाजिक संगठन है। पूर्व में कृष्ण मोदी, बनारसी दास गुप्ता, प्रदीप मित्तल और सुरेंद्र गुप्ता जैसे वरिष्ठ समाजसेवी संगठन के…
ASG आई हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने जांची बच्चों की आंखें, 20 बच्चों में मिली पावर की समस्या। संस्था आगे के इलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन से करेगी बात। अभिभावकों से अपील: बच्चों को मोबाइल-टीवी से दूर रख आउटडोर गेम्स के लिए करें प्रेरित। जमशेदपुर : बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य को समर्पित सामाजिक संस्था ‘अस्तित्व’ के सौजन्य से टिनप्लेट स्थित आंध्रा मिडिल स्कूल में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का भव्य आयोजन किया गया। संस्था की जिला अध्यक्ष अन्नू चौबे के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में ASG आई हॉस्पिटल के प्रतिष्ठित डॉक्टरों की टीम (मोहम्मद इमरान,…
स्टार टॉकीज के पास चलाया गया अभियान; ट्रेनों की कमी और टिकटों की मारामारी से परेशान हैं यात्री जमशेदपुर : जमशेदपुर में रेल यात्रियों की बुनियादी सुविधाओं, ट्रेनों की कमी और अन्य समस्याओं को लेकर रेल यात्रा संघर्ष समिति लगातार मुखर नजर आ रही है। रेलवे प्रशासन और सरकार तक यात्रियों की आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से समिति द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान आज तीसरे दिन भी पूरी सक्रियता के साथ जारी रहा। शहर के व्यस्त इलाके स्टार टॉकीज के पास इस अभियान का आयोजन किया गया, जहां सुबह से ही आम लोगों, नियमित रेल यात्रियों और स्थानीय नागरिकों…
जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय कारा सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में केंद्रीय कारा घाघीडीह, मंडल कारा साकची और उपकारा घाटशिला की सुरक्षा व्यवस्था, आधारभूत संरचना तथा उनके संचालन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई। 💧 पेयजल समस्या का स्थायी समाधान बैठक के दौरान केंद्रीय कारा घाघीडीह में पीने के पानी की समस्या और जेल परिसरों की सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से चर्चा हुई। उपायुक्त ने जेल प्रशासन को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि घाघीडीह जेल में जितने भी चापाकल खराब…
परिवादिनी रुथ पार्किंस ने न्यायालय में स्वीकार किया – कंपनी के निर्देश पर प्राथमिकी में लिखे गये थे अभियुक्तों के नाम जमशेदपुर : जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय स्थित न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी बिश्वनाथ उरांव की अदालत ने वर्ष 2019 के चर्चित टेल्को थाना कांड संख्या 22/2019 में भाजपा नेता अंकित आनंद एवं आजसू नेता अभय नारायण तिवारी उर्फ अप्पू तिवारी को सभी आरोपों से दोषमुक्त करते हुए बाइज्जत बरी कर दिया। मामला 4 फरवरी 2019 का था। सूचक रूथ पार्किंस ने टेल्को थाना में दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया था कि शिक्षा प्रसार केंद्र कार्यालय में अंकित आनंद, अप्पू तिवारी एवं…
जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना अंतर्गत घोड़ाबांधा हॉस्पिटल चौक के पास रविवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दो तेज रफ्तार बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार टक्कर में एक युवक की जान चली गई, जबकि दूसरा जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। हादसे की मुख्य बातें: मृतक की पहचान: नितिन कुमार मिश्रा (निवासी: शेषनगर)। टीएमएच (TMH) में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। घायल की पहचान: धीरज ठाकुर (निवासी: एलआईजी शिव मंदिर के पास)। स्थिति बेहद गंभीर, टीएमएच में इलाज जारी। घटना का समय: रविवार देर शाम करीब 7:00 बजे। परखच्चे उड़े, अस्पताल ले जाते समय…
जमशेदपुर : टेल्को प्रखंड में रविवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल की मासिक बैठक स्थानीय टेल्को बजरंग दल कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों और कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन पर विशेष चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों का मिला मार्गदर्शन बैठक में मुख्य रूप से मार्गदर्शन करने के लिए विहिप के महानगर अध्यक्ष श्री अजय गुप्ता जी एवं महानगर मंत्री श्री चंद्रिका भगत जी उपस्थित रहे। संगठन विस्तार का आह्वान: महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता जी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें धरातल पर संगठन का विस्तार करने…