Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। डिमना स्थित एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को जल्द ही सरकारी स्तर पर सीटी स्कैन और एमआरआई जांच की सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। मंगलवार को अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक प्रमुख डॉ. सिद्धार्थ सान्याल ने इस संबंध में जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान डॉ. सान्याल ने पूर्वी सिंहभूम के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल और अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा के साथ बैठक कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर, एक्स-रे समेत अन्य जांच एवं चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली। साथ…
नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में कार्रवाई, नंदन के पैर में लगी गोली जमुई : बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी के वायरल वीडियो मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, नंदन यादव को पकड़ने के लिए कार्रवाई की जा रही थी। इस दौरान उसने भागने की कोशिश की और पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई। पुलिस…
जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समाहरणालय परिसर से पोषण जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा कुपोषण की रोकथाम के लिए समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के अंतर्गत 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026 का आयोजन 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है। इस वर्ष की थीम “हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी” निर्धारित की गई है। पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र, परियोजना एवं जिला स्तर पर विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी गतिविधियों का आयोजन…
जमशेदपुर। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री राजीव रंजन की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों की प्रगति, प्रशिक्षणार्थियों की स्थिति, प्रशिक्षण के बाद रोजगार एवं स्वरोजगार से जुड़ाव तथा आगामी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त ने युवाओं को उनकी रुचि, योग्यता और स्थानीय स्तर पर उपलब्ध रोजगार की संभावनाओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कौशल प्रशिक्षण केवल प्रमाण-पत्र हासिल करने तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार, स्वरोजगार और उद्यमिता…
जमशेदपुर । विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए अर्हताधारी भारतीय नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर ERO और AERO के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त प्रपत्र-6 के निस्तारण और आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि प्राप्त प्रपत्र-6 को अगले दो दिनों के भीतर BLO App पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही संबंधित मामलों में आवश्यक प्रमाण-पत्र 24 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक…
भागलपुर : बिहार के भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में कर्मा-धर्मा पूजा के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। पूजा के लिए स्नान करने गए छह बच्चों की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। एक साथ छह बच्चों की मौत की खबर से इलाके में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।जानकारी के अनुसार, घटना सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र के विष्णु टोला की बताई जा रही है। कर्मा-धर्मा पूजा को लेकर बच्चे स्नान करने के लिए निकले थे। इसी दौरान तरैटा नारायणपुर बहियार के समीप बाढ़ के पानी में बच्चे डूब गए। हादसे…
कोडरमा। जिले के सदर थाना क्षेत्र के लोचनपुर गांव में तीन नाबालिगों से जुड़ा मामला सामने आया है। आरोप है कि ग्रामीणों ने तीनों नाबालिगों को सार्वजनिक रूप से एक बिजली के खंभे से रस्सी के सहारे बांध दिया और उनसे माफी मंगवाई। घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को ग्रामीणों के कब्जे से मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, रविवार देर रात दो नाबालिग किशोर एक नाबालिग किशोरी से मिलने उसके घर पहुंचे थे। सोमवार सुबह इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग किशोरी के घर पहुंच गए।…
जमशेदपुर : साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के उद्देश्य से पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने लंबित साइबर अपराध के मामलों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतशाम वकारिब ने अपने कार्यालय में साइबर थाना के लंबित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान एसएसपी ने साइबर थाना प्रभारी एवं संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों के त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के वैज्ञानिक तरीके से संकलन और साइबर एवं तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी…
● पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, सांसद विद्युत महतो, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी समेत कई वरीय नेताओं ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में रविवार को एकदिवसीय महारक्तदान शिविर का आयोजन बिस्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया गया। भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुबह 9 बजे से संध्या 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में 201 उत्साही युवाओं ने “नर सेवा-नारायण सेवा”…
जमशेदपुर : सुंदरनगर स्थित मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के दुर्गा पूजा पंडाल निर्माण को लेकर सोमवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। सुंदरनगर के पुरोहित कृपाशंकर शुक्ल एवं मेदिनीपुर के पुरोहित अंजन भट्टाचार्य के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित भूमि पूजन में पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक मेनका सरदार, पूर्वी सिंहभूम जिला परिषद के उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, पूरीहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के एवं वार्ड सदस्य उषा शर्मा समेत समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य शामिल हुए। भूमि पूजन के साथ ही पंडाल निर्माण का कार्य भी शुरू हो…