जमशेदपुर । विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) के तहत मतदाता सूची में छूटे हुए अर्हताधारी भारतीय नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया को लेकर ERO और AERO के साथ वर्चुअल माध्यम से समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्राप्त प्रपत्र-6 के निस्तारण और आवश्यक दस्तावेजों की उपलब्धता को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि प्राप्त प्रपत्र-6 को अगले दो दिनों के भीतर BLO App पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही संबंधित मामलों में आवश्यक प्रमाण-पत्र 24 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी करने और प्रक्रिया में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए पात्र भारतीय नागरिक निर्धारित प्रक्रिया के तहत Form-6 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
मुख्य निर्देश:
- प्राप्त Form-6 को दो दिनों में BLO App पर दर्ज करना।
- आवश्यक प्रमाण-पत्र 24 सितंबर तक उपलब्ध कराना।
- निर्धारित समय-सीमा में सभी प्रक्रियाएं पूरी करना।
- पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने की प्रक्रिया में तेजी लाना।
