जमशेदपुर : कैरेज कॉलोनी स्थित श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से आगामी दुर्गोत्सव को लेकर सोमवार को विधिवत भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठान के बीच पूजा पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मां दुर्गा से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।

भूमि पूजन कार्यक्रम में कमेटी के लाइसेंसधारी कमलेश दुबे, अध्यक्ष रूपम साहू, उपाध्यक्ष मुन्ना पांडे, बसंत उपाध्याय, बी. मोहन राव, सियाराम पांडे, बाबू लंका, राहुल पिल्ले, राहुल लंका, जय सूर्य गुप्ता, भावेश, अशोक शुक्ला, केशव यादव, रमेश तिवारी, नंदलाल प्रसाद, रमेश ठाकुर, राजू राव, नरसिंह राव, विकास पांडे, बिट्टू तिवारी, दीपू तिवारी, मनोज दुबे, विजय चौधरी, लक्ष्मण उपाध्याय, आशीष शर्मा, संजय पांडे सहित बड़ी संख्या में कमेटी के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
इस अवसर पर अप्पू तिवारी सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी पूजा-अर्चना में भाग लिया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी दुर्गा पूजा को श्रद्धा, भव्यता और आपसी सौहार्द के साथ आयोजित करने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल निर्माण और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों ने भी गति पकड़ ली है. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सभी ने मिलकर दुर्गोत्सव को शांतिपूर्ण एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
