Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
मुरी : बच्चा चोरी की घटना को लेकर सिल्ली थाना में थाना प्रभारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में बेठक हुआ जिसमें सभी गणमान्य सदस्य मुखिया उपस्थित थे जिसमें सबको निर्देश दिया गया सभी कोई जागरूकता बनाये रखे घटना के उल्लेख किसी सदिंग्ध आदमी हो तो सबसे पहले पुलिस को सुचना दे कानून को अपने हाथ में न ले अपने से पुछताछ न करे चौक चौराहे पर ज्यादा भीड़ भाड़ न करे. रिपोर्ट: रिंकी कुमारी
मुरी : सिंगपुर चौक पर स्थित स्व बिष्णु चरण महतो के 100 वां जन्मदिन पर मल्यार्पण कर श्रध्दांजली दी गई .उनके बड़े पुत्र ज्ञानेश्वर सिंह ने मल्यार्पण कर पुष्पांजलि दी.उनके साथ समाज के अन्य सम्मानित लोगों ने भी श्रध्दांजली दी.इस मौके पर बिष्णु चरण महतो अमर रहे.बिष्णु चरण महतो जिन्दाबाद के नारे लगाए गए.बताया गया कि वे सिल्ली प्रखंड के पहला कानुन की पढाई की थी.बेटियो को पढाओ, भले ही माड़ भात खाना क्यो न पडे.,का संदेश दिया. ,समाज सेवा के साथ लोगों के कल्याण के लिये बहुत कार्य किए,.इस मौके पर कृष्णा महतो, रतन महतो, भरत महतो आदि उपस्थित…
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय और श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं प्रबंधन की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। खेल महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक फिटनेस और टीमवर्क को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अंतर्राष्ट्रीय महिला मुक्केबाज अरुणा मिश्रा रहीं। वार्षिक खेलकूद समारोह का शुभारंभ मशाल प्रज्वलन और आकर्षक फ्लैग मार्च के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि अरुणा मिश्रा, संस्थापक सदस्य शंभू महतो, संध्या महतो, कुलाधिपति सुखदेव महतो तथा श्रीमती अनिता महतो द्वारा…
पटना : पटना स्थित 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारत अंडर‑19 क्रिकेट टीम के सदस्य और बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख रुपये का चेक और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने वैभव सूर्यवंशी को बधाई देते हुए कहा कि भारत की जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने अपनी मेहनत और प्रतिभा से न केवल बिहार बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वैभव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद हैं और भविष्य में नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा…
अहमदाबाद : तस्करी और सोने के लालच में लोग अजीबो गरीब तरीके अपनाते हैं. अहमदाबाद कस्टम्स की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने शनिवार को एक बड़ी तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए अबू धाबी से आए एक यात्री को पकड़ा. उसने तस्करी के उद्देश्य से 24 कैरेट शुद्धता वाला 135 ग्राम से अधिक सोना निगल रखा था. अधिकारियों के अनुसार, जब्त किए गए सोने की अनुमानित बाज़ार कीमत करीब 21.89 लाख रुपये आंकी गई है. यह कार्रवाई कस्टम्स विभाग की सतर्क निगरानी और खुफिया प्रोफाइलिंग के तहत संभव हो पाई. अहमदाबाद कस्टम्स विभाग द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया…
पटना : बिहार में अग्निशमन विभाग के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुनील नायक को अरेस्ट कर लिया गया है। आंध्र प्रदेश की पुलिस ने पटना आकर आईजी को अरेस्ट किया है। आंध्र प्रदेश की पुलिस टीम ने IG सुनील नायक को अरेस्ट करने के लिए उनके घर पर दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला साल 2021 में सुनील नायक के आंध्र प्रदेश में तैनाती के दौरान से जुड़ा हुआ है। उस वक्त उन्होंने पूर्व सांसद को गिरफ्तार किया था। पूर्व सांसद को प्रताड़ित करने का आरोप आईपीएस अधिकारी सुनील नायक पर लगा था। जिसके बाद कोर्ट…
खूंटी : जिले के तोरपा स्थित पाण्डुपुंडी जलप्रपात में नहाने के दौरान एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची के लालपुर इलाके के निवासी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अपने साथियों के साथ जलप्रपात घूमने गया था। इसी दौरान नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।…
गोड्डा : जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र के तेलगामा के पास अहले सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। महागामा-ललमटिया मार्ग से गुजर रही एक हाइवा अनियंत्रित होकर सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 40 फीट नीचे एनटीपीसी की डाउनलाइन MGR MT रेलवे ट्रैक पर जा गिरी। हादसे में हाइवा चालक लालू कुमार और उपचालक मनीष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही ललमटिया थाना प्रभारी रौशन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। चालक लालू कुमार को ट्रेन के बोगी के नीचे से निकालकर अस्पताल भेजा…
RANCHI : झारखंड में अप्रैल महीने से नए लेबर कोड लागू किए जाएंगे। यह जानकारी राज्य के आर्थिक सर्वेक्षण में दी गई है। सरकार का कहना है कि इन नए कानूनों से मजदूरों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और काम करने की स्थिति को बेहतर बनाया जाएगा। व्यावसायिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्य परिस्थिति संहिता के तहत खतरनाक उद्योगों में काम करने वाले 40 वर्ष से अधिक उम्र के मजदूरों के लिए सेफ्टी ऑडिट अनिवार्य किया जाएगा। इसके अलावा मजदूरों का सालाना हेल्थ चेकअप भी जरूरी होगा ताकि बीमारियों का समय पर पता चल सके और इलाज संभव हो सके। आर्थिक सर्वेक्षण में…
जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के अध्यक्ष पद के लिए 23 फरवरी को होने वाले मतदान से ठीक एक दिन पहले चुनावी समीकरणों में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी निलुफर हुसैन ने झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नोशीन खान के समर्थन में खुले तौर पर वोट देने की अपील कर दी है। निलुफर हुसैन के इस कदम ने चुनावी मैदान में मौजूद अन्य प्रत्याशियों की चिंता बढ़ा दी है। जानकारी के अनुसार, निलुफर हुसैन ने नामांकन वापस नहीं लिया था और नामांकन के बाद लगातार ताबड़तोड़ प्रचार में जुटी हुई थीं।…