Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने ट्रैफिक समस्या और जनता के आक्रोश को ध्यान में रखते हुए विषय की प्रमुखता को समझते हुए उपायुक्त से निम्नलिखित बिंदुओं पर ध्यानाकृष्ठ कराया जिसमें शहर की ट्रैफिक पुलिस ने 5 जगहों से जांच हटाई साथ ही ऑटो और बड़े वाहनों की जांच शीघ्र करने का लिया फैसला लिया। इस फैसले के बाद आजसू जिला अध्यक्ष ने बताया कि जनहित के हर मामले पर आजसू खड़ा रहेगी और मुखर होकर जोरदार आंदोलन करती है और बेहतर कार्य करने पर उनका साधुवाद और धन्यवाद भी करना जानती है इसलिए आजसू पार्टी जिला समिति…
HAZARIBAGH : झारखंड के हजारीबाग में दो गुटों में झड़प हो गई है. मंगला जुलूस के दौरान सांप्रदायिक गाना बजाने को लेकर जमकर पत्थरबाजी हुई. पथराव हजारीबाग के जामा मस्जिद चौक के पास किया गया, जहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई. इसके बाद पुलिस को चार राउंड हवाई फायरिंग करनी पड़ी ,जिससे भीड़ तितर-बितर हुई. रात 11 बजे की घटना है और फिलहाल हालात काबू में हैं. हजारीबाग में रामनवमी के पूर्व हर मंगलवार को मंगला जुलूस निकाला जाता है. होली के बाद दूसरे मंगलवार को भी मंगला जुलूस निकाला गया, जिसमें हजारीबाग के विभिन्न अखाड़ा धारी अपने-अपने जुलूस को लेकर…
पलामू : जिला उत्पाद विभाग और पलामू पुलिस ने शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. इस कार्रवाई में 20 हजार लीटर से भी अवैध स्प्रिट जब्त किया गया है. वहीं दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार एक तस्कर बिहार के समस्तीपुर का रहने वाला है . उत्पाद विभाग और पुलिस को सूचना मिली थी कि पलामू के नोडिया बाजार थाना क्षेत्र के महुअरी में शराब के तस्कर स्प्रिट की एक बड़ी खेप को बिहार के इलाके में भेजने की तैयारी की जा रही है. इसी सूचना के आलोक में प्रशासनिक टीम के द्वारा छापेमारी की…
रांची : पलामू सेंट्रल जेल में बंदी पीएलएफआई के सुप्रीमो दिनेश गोप को रिम्स में शिफ्ट किया गया। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दिनेश गोप को पलामू से रांची लाया गया। दिनेश गोप के हाथ में समस्या है जिसका रिम्स में इलाज किया जाएगा। नक्सल अभियान चलाने के दौरान ही दिनेश गोप को चोट लगी थी। नक्सली संगठन चलाने के दौरान ही दिनेश गोप के हाथ में गोली लगी थी। जिस हाथ में गोली लगी थी उसमें अब समस्या हो रही थी। रिम्स में भर्ती होकर उसके हाथ का इलाज कराया जाएगा। मई 2023 में दिनेश को झारखंड पुलिस…
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं. इनमें 25 लाख रुपए का इनामी माओवादी सुधीर उर्फ सुधाकर उर्फ मुरली भी शामिल है. घटनास्थल से इंसास राइफल, 303 राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया है।
बिहार : बिहार के आरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर स्थित नए ओवरब्रिज पर मंगलवार को तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों में बाप-बेटी शामिल हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के पीछे के कारण स्पष्ट नहीं हैं। सूचना मिलते ही रेल थाना पुलिस और भोजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और…
RANCHI : विधायक जयराम महतो के गरदन में दर्द के कारण उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है। वहीं डॉक्टरों द्वारा उनका ट्रीटमेंट किया जा रहा है। डॉक्टर ने उन्हें आराम की सलाह दी है।
चतरा : संजीवनी नर्सिंग होम में अवैध रूप से गर्भपात कराने और नवजात शिशु को बेचने का मामला सामने आया है। सूचना के आधार पर अनुमंडल एसडीओ सन्नी राज और सीओ गौरव कुमार ने छापेमारी कर नर्सिंग होम को सील कर दिया है। जानकारी के मुताबिक एक अविवाहित महिला का सात माह का गर्भपात कराया गया था और उसके नवजात शिशु को पांच लाख रुपये में बेचा गया था। जांच के दौरान अस्पताल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये जिसमें अविवाहित महिला के प्रसव की पुष्टि हुई। नवजात इस वक्त कहां है इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। जांच में यह…
नई दिल्ली : राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग (NCM) द्वारा राज्य अल्पसंख्यक आयोगों का एक भव्य सम्मेलन आज दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने भाग लिया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत में अल्पसंख्यकों की शिक्षा और समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करना था। सम्मेलन में नीति-निर्माताओं और विद्वानों को एक मंच पर लाकर अल्पसंख्यकों के समग्र विकास के लिए रणनीति तैयार करने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मामलों के राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वहीं,…
जमशेदपुर : साकची आम बागान मैदान में वन इंडिया फाउंडेशन के तत्वाधान में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया. इफ्तार पार्टी में सैकड़ो की संख्या में रोजेदार सहित सभी समुदाय के नामचीन चेहरे शामिल हुए. इफ्तार पार्टी में उपस्थित सभी लोगों ने मुल्क की शांति, सौहार्द, अमन व चैन की दुआ मांगी। इस दौरान रोजेदारों के लिए कई प्रकार के व्यंजन और फलों की व्यवस्था की गई थी. बिरयानी, तरबूज, अंगूर, केला, संतरा, चना सहित शरबत की व्यवस्था रोजेदारों के लिए की गई थी. इस दौरान समाजसेवी शिव शंकर सिंह, विजय खां, धर्मेंद्र सोनकर, मोहम्मद शाहनवाज सहित कई नामचीन…