Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : जमशेदपुर की उलीडीह थाना क्षेत्र के सरकारी स्कूल में युवक की हुई हत्या के 5 घंटे के अंदर ही पुलिस ने घटना में शामिल 2 अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। इसे लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटीएसपी कुमार शिवाशीष ने जानकारी दी की घटना पैसे के लेनदेन को लेकर घटित की गई,घटना के समय मृतक सौरव शर्मा उर्फ पवन, विक्की सिंह उर्फ अप्पा राव ,सूरज बांडरा और एक अन्य, चारों एक साजिश के तहत सौरव शर्मा को बंद स्कूल में लेकर गए वहां शराब पीने के बाद पैसे की लेनदेन को लेकर उसकी बीयर बोतल से…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र में 16 मार्च को बंद घर में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने चोरी किए गए सामानों के साथ पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिदगोड़ा के सतपाल सिंह, गोलमुरी के जगजीत सिंह और सोनू सिंह, बिरसानगर के संतोष सिंह, सिद्धगोरा के प्रितपाल सिंह उर्फ सोनू लड्डू और मानगो के ज्वेलर्स दुकानदार जीतू वर्मा है।सीटीएसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी की बिरसानगर जो नंबर 6 के रहने वाले कामेश्वर प्रसाद सिंह एक समारोह में परिवार के साथ बिहार गए हुए थे, इसी बीच 16 मार्च को…
जमशेदपुर : बजरंग सेवा संस्थान के जिला अध्यक्ष धर्मवीर ने बिहार दिवस पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के मंत्री पूर्व मंत्री को कहा बिना बिहारी समाज के बिना कोई दल, सरकार नहीं बना सकता है. अगर बिहारी समाज का आप को वोट लेना है तो उसे सम्मान देना होगा नहीं तो आप समझ सकते है अगर बिहारी समाज जिस दिन अपना असली रूप में आ गया तो उस दिन सत्ता पलट देगी. इसलिए कोई भी पार्टी हो झारखंड हो बंगाल तो उड़ीसा हो महाराष्ट्र हो बिना बिहारी समाज बिना हर सरकार अधूरा है।
रांची : सिरम टोली फ्लाइओवर रैंप को लेकर सरना समिति द्वारा आज बुलाए गए रांची बंद का असर कई इलाकों में देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह से ही जगह-जगह सड़कों पर जाम देखने को मिल रही है। समर्थकों द्वारा चान्हो मांडर बीजुपाड़ा मुडमा तिल्लता चौक में टायर जलाकर कई मार्गों को बंद कर दिया गया है। दरअसल, रांची सीरमटोली फ्लाई ओवर के रैंप को ‘सरना स्थल’ के पास से हटाने की मांग को लेकर आज आदिवासी समुदायों द्वारा ‘सिरमटोली बचाओ मोर्चा’ बंद बुलाया गया है। रांची बंद के तहत रांची के कांके से लेकर लोवाडीह चौक के पास…
विधि व्यवस्था के संधारण में सहयोग, ससमय विसर्जन एवं बेहतर कार्य करने वाले स्वयंसेवक/अखाड़ा समिति को समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा : उपायुक्त केन्द्रीय समिति 100 वॉलंटियर एवं प्रत्येक अखाड़ा समिति 25-25 वॉलंटियर को चिन्हित कर प्रशासन को सूची दें : वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर : सिदगोड़ा टाउन हॉल में जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा केन्द्रीय शांति समिति एवं रामनवमी अखाड़ा समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर आगामी पर्व त्योहार के दौरान विधि व्यवस्था, शांति व्यवस्था एवं जनसुविधाओं तथा सुगम यातायात व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा कर सबसे सहयोग की अपील की…
भगवान पर अटूट विश्वास हो तो वे हर जगह दिखाई देते हैं : आचार्य श्री जमशेदपुर : साकची स्थित श्री श्री रामलीला उत्सव समिति के तत्वावधान में श्री राम कृष्ण मित्र मंडल द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस में राष्ट्रीय कथा प्रवक्ता आचार्य श्री राजेश कृष्ण जी महाराज ने भक्तों को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। कथा में ध्रुव जी महाराज, अजामिल और प्रह्लाद की भक्ति से जुड़ी प्रेरणादायक कथाओं का वर्णन हुआ, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। ध्रुव की तपस्या: छोटी मां की बात से जागा ईश्वर के प्रति विश्वास आचार्य श्री ने ध्रुव जी…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक पूर्व प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान को जवाहर नगर रोड नंबर 8 बाबा रहिमिया कॉलोनी वासियों ने इमामबाड़ा का पास बुलाया। बस्ती वासियों ने मौलाना अंसार खान को रोड पर गंदा पानी जमा हुए को दिखाया। बस्ती वासियों ने अंसार खान को बताया यह जो नाली है हमेशा जाम हो जाती है कई बार शिकायत करने के बावजूद भी सफाई करने के लिए नहीं आते हैं। जिससे आज पूरा रोड गंदे पानी से भर गया है लोगों का घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया है। मौलाना…
जमशेदपुर : भोजपुरी नव चेतना मंच के संस्थापक अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने बिहार स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि बिहार और बिहारी को नजरअंदाज नहीं कर सकते है चाहे कोई भी राज्य हो विषम परिस्थितियों में भी बिहार के युवा राज्य के गति और प्रगति देने में किसी से कम नहीं होते है इसलिए किसी भी राज्य में बिहार का झंडा बुलंद रहता है। बिहार के युवाओं में आपार क्षमता है और बिहार ही नहीं किसी भी राज्य के भविष्य को आकार देने में महती भूमिका निभाते है. बिहार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य बिहार…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया लॉयर्स कौंसिल, झारखण्ड के प्रदेश सचिव गुड्डू हैदर ने जमशेदपुर में हो रहे ट्रैफिक चेकिंग पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि जिस तरह से ट्रैफिक चेकिंग में पुलिस मुस्तैदी दिखा रही है. यही मुस्तैदी अगर शहर में अपराध रोकने में दिखाती तो कोई अपराध जल्दी नहीं होता. शहर में जगह जगह ट्रैफिक जाम नहीं होता।शहर के लोग परेशान हैं ट्रैफिक चेकिंग से।ये लोग छुपकर लोगों को पकड़ते हैं,कहीं कहीं पर तो ये एकांत जगह पर रहते है जहां पर ट्रैफिक चेकिंग की आधी कमाई इनके पॉकेट में जाती है।साकची पोस्ट ऑफिस के सामने वाले…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधानसभा में 86 बस्ती के लाखों निवासियों के लिए पूर्ण मालिकाना हक की मांग को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने सरकार से अपील की कि कानून बनाकर इन बस्तियों के लोगों को स्थायी अधिकार दिया जाए। शनिवार को ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के तहत इस मुद्दे को उठाते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्ष 2018 में हमारी सरकार ने 86 बस्ती में लीज के लिए मंजूरी दी थी, लेकिन बस्तीवासी लीज नहीं, बल्कि पूर्ण मालिकाना हक चाहते हैं। यहां रहने वाले लोग दशकों से इसी जमीन पर बसे हुए हैं। जिनमें…