Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : चेपा पुल स्थित महल इन के सभागार में शांति समिति, रामनवमी अखाड़ा समिति एवं विभिन्न विभागीय पदाधिकारी के साथ एक बैठक की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री शताब्दी मजूमदार एवं पुलिस उपाधीक्षक बच्चन देव कुजूर, मानगो नगर निगम के अरविंद कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित थी।बैठक में मुख्य रूप से होली एवं रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्वक मनाए जाने पर चर्चा की गई।अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा आजाद नगर के अलग-अलग क्षेत्र में जहां बिजली, स्ट्रीट लाइट एवं रोड पर गंदगी की समस्या है उसे जल्द से जल्द ठीक करने की बात कही। त्योहार…
जमशेदपुर : हिंद एकता समाजिक संस्था के द्वारा सामूहिक इफ्तार पार्टी का आयोजन कदमा स्थित क्लब हाउस में किया गया. इफ्तार पार्टी में क्या आम क्या खास सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया. हिन्द एकता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष सिमरन भाटिया ने बताया कि गंगा जमुना तहजीब का प्रतीक है. इफ्तार पार्टी में हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सब ने बैठकर एक साथ इफ्तार किया और भाईचारा और शांति का पैगाम दिया। इस मौके पर मुख्य रूप से बिष्टुपुर थाना प्रभारी उमेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश गुरूद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार शैलेन्द्र सिंह, झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता बबन राय,…
राजस्थान। जयपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के आगरा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को आईएएस अधिकारी बताकर लोगों को नौकरी के नाम पर झांसा देता था. इस गैंग ने अब तक 14 छात्रों से करीब 70 लाख रुपये ठग लिए हैं. शिकायत मिलने के बाद मुरलीपुरा थाना पुलिस ने आगरा में दबिश देकर दीपक जैन को गिरफ्तार किया है. पुलिस आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही है. डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि दीपक जैन (50) को मुखबिर से सूचना मिलने पर उत्तर प्रदेश के आगरा से गिरफ्तार किया गया था. पूछताछ में सामने आया…
कर्नाटक। कर्नाटक में एक मंत्री के हनी ट्रैप में फंसने की अफवाहों ने एक बड़े राजनीतिक विवाद का रूप ले लिया है. इसमें दावा किया गया है कि केंद्रीय नेताओं समेत करीब 48 राजनेता इस तरह के राजनीतिक जाल में फंस चुके हैं. कर्नाटक के सहकारिता मंत्री केएन राजन्ना ने विधानसभा में स्वीकार किया कि केंद्रीय नेताओं समेत कम से कम 48 राजनेता हनी ट्रैप में फंस चुके हैं, इस पर विधानसभा में गहन चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि यह मामला किसी एक पार्टी तक सीमित नहीं है और उन्होंने मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की. मंत्री राजन्ना…
मुंबई। मुंबई एयरपोर्ट पर नारकोटिक्स (मादक पदार्थ) की तस्करी के खिलाफ गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल हुई। मुंबई के डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (डीआरआई) के अधिकारियों ने एक ब्राजीलियाई नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से कोकीन की तस्करी कर रहा था। डीआरआई मुंबई को खुफिया जानकारी मिली थी कि एक ब्राजीलियाई नागरिक जो साओ पाउलो से एएफ 218 फ्लाइट द्वारा मुंबई एयरपोर्ट पर आ रहा है, उसके पास मादक पदार्थ हो सकते हैं। इसी सूचना के आधार पर, डीआरआई के अधिकारियों ने विमान से उतरते ही उस यात्री को हिरासत में लेकर जांच की। यात्री की…
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के एक जज के आवासीय बंगले में आग लगने से एक बड़ा खुलासा हुआ है। इस घटना ने न्यायिक गलियारों में हड़कंप मचा दिया है। आपको बता दें कि जज के घर से भारी मात्रा में नगद राशि की बरामदगी हुई है। इस घटना ने सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम को भी तत्काल कदम उठाने पर मजबूर कर दिया है। जज को दूसरे हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के समय जस्टिस यशवंत वर्मा शहर में मौजूद नहीं थे और उनके परिवार के सदस्यों ने अग्निशमन विभाग और पुलिस…
फेस ढककर प्रोफेसर के घर पहुंचती थीं छात्राएं, बंद कमरे में करता था यौन शोषण हाथरस : हाथरस के बागला डिग्री कॉलेज का प्रोफेसर डॉ रजनीश छात्राओं को अपने घर पर बुलाकर उनके साथ यौन शोषण करता था। छात्राएं प्रोफेसर से मिलने के लिए उनके घर पर चेहरा छिपाकर पहुंचती थीं। छात्राओं को अंदर कमरे में ले जाने के बाद प्रोफेसर उनका यौन शोषण करता था। खुद ही वनडी कॉम एप पर पूरा वीडियो अपने मोबाइल फोन पर कैद करता था। वायरल वीडियो प्रोफेसर की करतूत की खुद गवाही दे रहे हैं। बागला डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर रजनीश की वीडियो…
DHANBAD/ अमित कुमार : धनबाद के एक थानेदार को बिना महिला पुलिस के घर में घुसना भारी पड़ गया। महिला की शिकायत पर थानेदार की थानेदारी चली गई। महिला ने बताया कि थानेदार बेटी को पसंद करता था, इसलिए थाने उठाकर ले गया था। झारखंड पुलिस के एक थानेदार को उसकी हिमाकत भारी पड़ गई। यहां धनबाद के घनुडीह ओपी प्रभारी सोनू कुमार को धनबाद थाना क्षेत्र के बिनोद नगर में रहने वाली एक महिला के घर रात में घुसना महंगा पड़ गया। एसएसपी हृदीप पी जनार्दनन ने शिकायत मिलने के बाद सोनू कुमार से थानेदारी छीन ली। घनुडीह प्रभारी…
बारियातू ( कुतुबुद्दीन)। बालूमाथ के टमटमटोला स्थित पेट्रोल पंप से साल्वे, रेंची, पिपराडीह, टुणडाहुटू होते हुए रहिया मोड़ तक लगभग 10 किलोमीटर लंबी सड़क का मरम्मती कार्य अधूरा रहने से स्थानीय ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है.इस सड़क के मरम्मत कार्य के लिए विभाग द्वारा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से ठेकेदार को जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन बीते लगभग दो वर्षों से काम अधूरा छोड़कर ठेकेदार लापता हो गया है। खराब सड़क से बढ़ रही दुर्घटनाएं ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क चतरा जिला के टंडवा और हजारीबाग तक जाती है, जिससे इस मार्ग पर वाहनों…
बारियातु (कुतुबुद्दीन )।पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत बालुभांग पंचायत के तितिर महुआ जंगल स्थित डाकादिरी मोड़ के समीप चेकिंग अभियान चलाकर दो मोटरसाइकिल सवार अफीम तस्करों को अफीम के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में लातेहार जेल भेज दिया। थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बालूमाथ पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी बिनोद रवानी ने बताया कि बुधवार को लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के बालुभांग पंचायत अंतर्गत लेबड़ाही की ओर से दो व्यक्ति अलग-अलग मोटरसाइकिल की डिक्की में अफीम छुपाकर हेरनहोप्पा के रास्ते लावालौंग जा रहे हैं।सूचना के…