Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली। गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की गर्लफ्रेंड लेडी डॉन अन्नू धनखड़ को आज नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया. राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में हुई हत्या के मामले में अन्नू धनखड़ की तलाश की जा रही थी. अनु धनकड़ ने अमन जून नाम के शख्स की शूटरों से हत्या कराई थी. राजौरी गार्डन के बर्गर किंग में इसी साल करीब 40 राउंड फायरिंग हुई थी. अनु धनकड़ ने अमन जून से एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल बनाकर दोस्ती की थी। फिर उसे राजौरी गार्डन के बर्गर किंग बुलाया था। वहां उसने उसकी हिमांशु भाऊ के शूटरों से हत्या…
मेरठ। मेरठ में मालगाड़ी के कई डिब्बे पटरी से उतरे गए, इससे अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन डिरेल की वजह से कुछ देर के लिए उस रूट से गुजरने वाली ट्रेने थमी रहीं. दिल्ली तक मामले की गूंज पहुंची तो अधिकारी मौके की तरफ दौड़ पड़े. इसको लेकर रेलवे के अधिकारियों को पसीना आ गया. घटना के पीछे की वजह रेलवे अधिकारियों की लापरवाही बताई जा रही है, लेकिन जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं. मेरठ में सिटी स्टेशन के पास ही अचानक से मालगाडी के डिब्बे पटरी से उतर गए. बहुत तेज आवाज हुई और पूरी मालगाड़ी रूक गई.…
इजरायल : इजरायल ने शनिवार तड़के ईरान के सैन्य ठिकानों समेत राजधानी तेहरान और पास के शहरों में बमबारी की है. इजरायल की सेना की ओर से इस हमले की पुष्टि भी की गई है. IDF की ओर से जारी बयान के अनुसार, ईरान की ओर से महीनों तक लगातार किए गए हमलों के जवाब में ये एक्शन लिया गया है. ईरान की मीडिया की ओर से भी इस हमले की जानकारी दी गई है. स्थानीय मीडिया का कहना है कि इजरायल ने तेहरान के पास कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी पोस्ट…
दिल्ली। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने सितंबर महीने की उन दवाओं की लिस्ट जारी की है, जोकि क्वालिटी टेस्ट में फेल निकली हैं। लगभग हर महीने सीएसडीओ अपनी वेबसाइट पर इन दवाओं की लिस्ट जारी करता है। इसमें बताया जाता है कि जो दवा क्वालिटी टेस्ट में पास नहीं हो सकी है, वह किस मैन्यूफैक्चरर के पास बनी थी। इसमें कैल्शियम, एंटासिड समेत 49 दवाओं के नाम हैं। लिस्ट में मेट्रोनिडाजोल जोकि हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड पिपंरी, पुणे से बनी है, वह भी फेल हुई है। इसके अलावा, डोमपेरिडॉन, ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन, निमेसुलाइड और पैरासिटामोल टैबलेट, कैल्शियम 500 मिलीग्राम और…
रामगढ़ : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले रामगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। रामगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रेलर को जब्त किया है, जो डोडा से लोड है। इस मामले में SP अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी। यह सूचना मिली थी कि रामगढ़-रांची हाइवे पर एक ट्रेलर डोडा लोड कर जा रहा है। मिली सूचना के आधार पर SP ने पुलिस टीम का गठन कर, ट्रेलर को रोकने की कोशिश की। लेकिन पुलिस को देख ट्रेलर चालक तेजी से गाड़ी को लेकर रामगढ़ की ओर भगाने लगा। तभी भागने के क्रम में चुटूपालू घाटी…
जमशेदपुर : पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने शुक्रवार को सरायकेला सीट से नामांकन दाखिल किया. पर्चा दाखिल करने से पहले उन्होंने अपने माता-पिता की तस्वीर को नमन किया. इसके बाद चंपाई सोरेन जिलिंगगोड़ा गांव गये और वहां जाहेरथान में माथा टेका. जाहेरथान और गोंसाडे में पूजा-अर्चना करने के बाद नामांकन दाखिल करने के लिए प्रस्थान किया. मौके पर चंपाई सोरेन ने कहा कि कोल्हान क्षेत्र और पूरे झारखंड में भाजपा की लहर है। मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित करना पार्टी का काम है. यह कोई बड़ी बात नहीं है. इस बार झारखंड में भाजपा ही सरकार बनायेगी. नामांकन के समय चंपाई…
जमशेदपुर : भाजपा के प्रदेश महामंत्री सह राज्यसभा सासंद आदित्य साहू से आजसू प्रतिनिधि मंडल मुलाकात कर चुनावी चर्चा में शामिल हुए इससे पूर्व भाजपा नेता सह पूर्वी विधानसभा के वरीय नेता भूपेंद्र सिंह द्वारा आजसू पार्टी के साथ पूर्वी विधानसभा में भाजपा और आजसू पार्टी के साथ समन्वय बनाने हेतु आवश्यक बैठक बुलाई थी। उसके बैठक के निमित आजसू प्रतिनिधि मंडल उपस्थित हुआ था जिसमें बतौर अतिथि आदित्य साहू ने चुनावी चर्चा करते हुए एनडीए प्रत्यासी की जीत सुनिश्चित करने हेतु पूरे जिले में संयुक्त बैठक कर रणनीति बनाने और मिलकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ने की सलाह दिए…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्व के निर्दलीय प्रत्यासी शिव शंकर सिंह ने बिरसानगर 1 बी, उरांव बस्ती सीतारामडेरा एवं एग्रिको में जनसंपर्क अभियान के तहत स्थानीय समस्याओं को जाना साथ ही लोगों से समर्थन व आशीर्वाद मांगा, इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष एवं महिलाओ ने समर्थन किया साथ ही बिजयी होने का आशीर्वाद भी दिया. इस दौरान शिव शंकर सिंह ने सभी माननीय मतदाताओं का आभार प्रकट किया।
जमशेदपुर। पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू का तेज बारिश और हवाओं के बीच भी जनता एवं पार्टी नेताओं से मिलने का सिलसिला जारी है। शुक्रवार को जनसंपर्क अभियान की शुरुआत टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेश सिंह के घर से की, जहां उन्होंने उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद वह कार्यकर्ताओं व समर्थकों संग सीतारामडेरा मंडल के क्षेत्र विभिन्न इलाकों जैसे ग्वाला बस्ती, नंद नगर और ब्राह्मण टोला में पहुंची, जहां उन्होंने केशव यादव, गोपी साव, जीत बहादुर वर्मा, पींटू शुक्ला, महावीर यादव, महेन्द्र यादव, किशुन तिवारी, महेन्द्र शुक्ला, किशन यादव से मुलाकात कर जनसमर्थन प्राप्त किया।…
लोहरदगा : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंडरा चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसटी ग्रुप सी के द्वारा वाहन जांच के दौरान एक क्रेटा कार से 2 लाख 25 हजार रुपया नकद बरामद किया गया। यह कार्रवाई वाहन सर्च अभियान के दौरान तैनात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में की गई। साथ ही नगद को विधिवत जब्त कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार जशपुर से लोहरदगा की ओर आ रही थी, इसी दौरान वाहन जांच के क्रम में कैश बरामद किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की अग्रतर कार्रवाई में जुट गई…