Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
महाराष्ट्र। एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की जांच के दौरान मुंबई क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को पांच और आरोपियों को अम्बरनाथ, डोम्बिवली और पनवेल इलाके से गिरफ्तार किया है. इनमें से एक आरोपी ने बताया कि वह यह कॉन्ट्रैक्ट नहीं लेना चाहता था इसलिए इसके लिए एक करोड़ रुपये की मांग की थी. जिसके बाद यह कॉन्ट्रैक्ट किसी और को दे दिया गया। क्राइम ब्रांच ने नितिन सापरे को डोम्बिवली से गिरफ्तार किया गया जो कि 32 साल का है. संभाजी पारधी (43) को पनवेल से गिरफ्तार किया गया है. राम कनौजिया (44), प्रदीप थोंबरे (37) और चेतन पारधी (27)…
यूपी। सिद्धार्थनगर जिले में शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में करीब 22 लोग घायल हो गये हैं, जिनमें से 2 की स्थिति गंभीर है. इन मरीजों की गंभीर हालत को देखते हुए इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि करीब 53 श्रद्धालुओं से भरी बस बलरामपुर के देवीपाटन मंदिर से मुंडन कार्यक्रम के बाद सिद्धार्थनगर लौट रही थी. इस दौरान चरिगहवा नाले के पास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी. इसके बाद…
नोएडा। नोएडा में बैंक के लॉकर में रखे 5 लाख रुपए के नोट दीमक खा गईं। करीब 3 महीने बाद जब कस्टमर ने लॉकर खोला तो उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत बैंक प्रबंधन ने शिकायत की। कहा कि उसे 5 लाख रुपए दिलाए जाए। हालांकि, बैंक प्रबंधन ने हाथ खड़े कर दिए। उल्टा कस्टमर से कहा कि लॉकर में रुपए नहीं रखने चाहिए। रुपए के लिए अकाउंट है। फिलहाल, पीड़ित कस्टमर ने बैंक के सीनियर अफसरों से शिकायत की है। पूरा मामला नोएडा के सेक्टर-51 स्थित सिटीजन कोआपरेटिव बैंक का है। यहां कस्टमर ने अपने लॉकर में 5 लाख…
दिल्ली। घरेलू विमानन कंपनियों की उड़ानों में बम होने की धमकी का सिलसिला चल पड़ा है। अब विस्तारा की दिल्ली से लंदन जाने वाली फ्लाइट से ऐसा ही मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर धमकी मिलने के बाद विमान को शुक्रवार देर रात फ्रैंकफर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया। स्थानीय समय के अनुसार, बोइंग 787 फ्लाइट फ्रैंकफर्ट में रात के 9.02 बजे इमर लैंड हुई। इसके तुरंत बाद विमान की जांच शुरू कर दी गई, मगर कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। जांच प्रक्रिया पूरी होने में ढाई घंटे का समय लगा। इस तरह रात 11:32 बजे विमान…
गरियाबंद। फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात ऑन ड्यूटी डॉक्टर के साथ गाली-गलौच और हाथापाई का मामला सामने आया है. डॉक्टर विपिन लहरे, जिन्होंने जहर सेवन करने वाले मरीज का प्रारंभिक इलाज किया और उसे रेफर किया. गरियाबंद इस बात को लेकर फिंगेश्वर में निजी क्लीनिक संचालक हरीश हरित ने पहले डॉक्टर से बहस की और फिर उन्हें गालियां दी. डॉक्टर से हाथापाई करने की भी कोशिश की गई. घटना के बाद पीड़ित डॉक्टर विपिन लहरे ने फिंगेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई. डॉक्टर ने संचालक हरीश हरित की करतूत का वीडियो भी पुलिस को सौंपा है. मामले…
बिलासपुर । बिलासपुर में एक व्यापारी सस्ता सोना पाने की लालच में आकर 5 लाख रुपए ठगी का शिकार हो गया। महिला सहित 3 लोगों ने उसे असली सोने का लॉकेट दिखाया, जिसके बाद 3 किलो नकली सोना थमा दिया। ठग 30 लाख मांग रहे थे, लेकिन सौदा 5 लाख में तय हुआ। बुजुर्ग ने अपने खुफिया कैमरे से ठगों की तस्वीरें भी ली है। बताया जा रहा है कि व्यापारी को जब ठगी का एहसास हुआ तो वह 3 किलो नकली सोना लेकर तोरवा थाना पहुंचा। यहां पुलिस ने FIR लिखने के लिए बुजुर्ग को 3 घंटे तक थाने…
महाराष्ट्र। बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की दुश्मनी की चर्चा फिर से जोर पकड़ ली है। इस बीच में इसी गैंग के नाम पर मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा मैसेज मिला था, जिसमें 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी। साथ ही यह भी कहा था कि बाबा सिद्दीकी से भी खराब हाल सलमान खान के होंगे। इन तमाम विवादों के बीच सलीम खान से साफ-साफ कहा है कि उनका बेटा सलमान खान कभी माफी नहीं मांगेगा। आपको बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग…
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में शुक्रवार की देर शाम साकची पुलिस ने छापामारी की बताया जा रहा है कि 3 लोग पिछले 10 से 15 दिनों से बीमारी का बहाना बनाकर एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में सारी सुविधा का इस्तेमाल कर रहे थे. इसकी सूचना मिलने पर साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने शुक्रवार की देर शाम एमजीएम अस्पताल के कैदी वार्ड में छापेमारी की. जिसके बाद दो मोबाइल फोन बरामद हुए है। वही साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा ने बताया कि बीमारी का बहाना बनाकर एमजीएम कैदी वार्ड से तीन लोगों…
जमशेदपुर : टाटा स्टील कंपनी परिसर में एक दर्दनाक हादसे में जुगसलाई गरीब नवाज कॉलोनी के निवासी मो. चांद (26 वर्ष) की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार की है, जब चांद ट्रेन के पास था और अचानक हादसे का शिकार हो गया. कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मो. चांद को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे के बाद सुरक्षा और सावधानियों को लेकर सवाल उठने लगे हैं. शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार : कुख्यात विशाल सिंह किसी मुकदमे की पेशी में गोपालगंज कोर्ट में आया हुआ था। अचानक अपराधियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें विशाल सिंह समेत दो लोग घायल हो गए। न्यायालय में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। कुख्यात अपराधी व कैदी विशाल सिंह को गोपालगंज में अपराधियों ने गोली मार दी। गोलीबारी में एक कैदी भी घायल हो गया। विशाल सिंह की हालत गंभीर है। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि विशाल सिंह किसी मुकदमे की पेशी में गोपालगंज कोर्ट में आया हुआ था। हादसे में एक अन्य कैदी को…