Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिँह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया की चुनावी दौर खत्म होते ही झामुमो और कांग्रेस की लड़ाई खुल कर सामने आई एक तरफ झामुमो विधायक समीर महंती द्वारा वर्तमान जिला अध्यक्ष कांग्रेस आन्दबिहारी दुबे पर पैसे लेकर कार्य नहीं करने का आरोप लगा आनुशासनहीनता के दायरे मे कार्य करने का शिकायत झामुमो के शीर्ष नेताओ से लिखित शिकायत किया, जिसमे खुलेयाम 25 लाख का जिक्र किया गया हैँ जिसपर चुनाव आयोग को त्वरित संज्ञान लेने की आवश्यकता हैँ और कार्रवाई करने की आवश्यकता हैँ की ये पैसा आखिर आया कहा से और इसके…
नई दिल्ली : कुवैत में आग लगने की घटना में मारे गए 45 भारतीयों के शव शुक्रवार को वायुसेना के एक विशेष विमान भारत लाए गए । विमान आज दोपहर कोच्चि पहुंचा, जहां केरल के मुख्यमंत्री पिन्नराई विजयन, विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, केन्द्रीय मंत्री सुरेश गोपी और अन्य मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। तकों में केरल से 23, तमिलनाडु से 7, आंध्र प्रदेश से 3, उत्तर प्रदेश से 3, ओडिशा से 2 और बिहार, पंजाब, कर्नाटक, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, झारखंड और हरियाणा से एक-एक हैं। भारतीय दूतावास के अनुसार कुवैत के मंगफ़ शहर में बुधवार को एक छह मंजिला…
नई दिल्ली : भारतीय सेना को नागपुर की कंपनी ने 120 स्वदेशी आत्मघाती ड्रोन ‘नागस्त्र’ का पहला बैच सौंप दिया है। भारतीय सेना ने आपातकालीन खरीद शक्तियों के तहत 480 लोइटर म्यूनिशन की आपूर्ति के लिए सोलर इंडस्ट्रीज के इकोनॉमिक्स एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड (ईईएल) को ऑर्डर दिया है। प्री-डिलीवरी निरीक्षणों के सफल समापन के बाद ईईएल ने सेना के गोला-बारूद डिपो को 120 लोइटर म्यूनिशन वितरित किए हैं। भारतीय सेना को घरेलू स्तर पर निर्मित आत्मघाती ड्रोन का पहला बैच प्राप्त हुआ है, जिसे नागस्त्र-1 के नाम से जाना जाता है। स्वदेशी लोइटरिंग म्यूनिशन को आत्मघाती ड्रोन नागस्त्र-1 के रूप में…
जमशेदपुर : संयुक्त युवा संघ ने शुक्रवार को टाटा मोटर्स प्रबंधन को ज्ञापन सौंपा. संघ ने लगभग 100 मेडिकल कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की है. संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने कहा कि लगातार 15 से 20 वर्षों से प्रत्यक्ष रूप से कंपनी में सीधे अपनी सेवा दे रहे हैं. ये किसी भी संवेदकों के अधीन नहीं है. इन कर्मचारियों के परिवार की मेडिकल की सुविधा उन्हें नहीं प्राप्त है और ना ही उनकी तनख्वाह बढ़ायी जाती है. बंधुआ मजदूर की तरह ये काम करते हैं. प्रबंधन के तानाशाही और मनमानी रवैया से ग्रसित है.…
Teacher Murder Case : स्कूल जा रहे शिक्षक की पत्थर मारकर हत्या कर देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या का आरोप शिक्षक की पत्नी पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। शिक्षक के पिता ने इस संबंध में बहू पर संदेह जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है। घटना तेलंगाना के आदिलाबाद जिले की है, जहां सरकारी स्कूल के 40 वर्षीय एक शिक्षक की अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक नारनूर मंडल में तेलुगू भाषा का शिक्षक था और बुधवार को जब वह गाडीगुडा…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत हयातनगर डिमना बस्ती में धनबाद पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर को छापेमारी की. नईम नामक व्यक्ति के घर पर किराए पर रहने वाली महिला शबा के घर से करीब 1 लाख 25 हजार रुपए और कुछ गहनें जब्त किया. धनबाद पुलिस अपने साथ चोरी के कई मामलों के आरोपी नसीम और सद्दान को अपने साथ लेकर आई थी. दोनों किराए पर रहने वाली महिला के बहनोई है. महिला एक कमरे में थी जबकि अन्य दोनों कमरे में ताला लगा हुआ था. पुलिस ने दोनों कमरे से गहनें व नकद रुपए बरामद किया. पैसे…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह त्रिमूर्ति चौक में जमीन विवाद में पुलिस पर हमला करने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी रिटायर दारोगा कन्हैया यादव और अजय यादव को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. दोनों फरार चल रहे थे. इसी मामले में एक दिन पूर्व गुरुवार को 4 आरोपियों की जमानत गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट से खारिज हुई थी. जमीन का अतिक्रमण होने और उसमें निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना पर लोकसभा चुनाव के दौरान 22 मई को परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची थी. जहां घरवालों ने पुलिस को घेर लिया था.…
जमशेदपुर : जाने-माने वरिष्ठ पत्रकार साप्ताहिक विवेक के पूर्व संपादक पद्मश्री रमेश पतंगे ने ’15 अक्टूबर को राष्ट्रीय समाचार पत्र विक्रेता दिवस घोषित किया जाए’ की मांग पर अपना समर्थन जताया है। 15 अक्टूबर को भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ. अब्दुल कलाम का जन्मदिन है। डॉ. अब्दुल कलाम ने अपने स्कूली जीवन के दौरान एक समाचार पत्र विक्रेता के रूप में काम किया था। और तो और विद्वता के बल पर उन्होंने न केवल भारत की परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में शानदार काम किया, बल्कि डॉ. अब्दुल कलाम आगे चलकर भारत के राष्ट्रपति और दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक…
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा जमशेदपुर महानगर जिला पदाधिकारियों की अहम बैठक बारीडीह स्थित विधानसभा कार्यालय में जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य रूप से जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय उपस्थित हुए. बैठक में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न मंडलों में बुथ संरचना को सुदृढ़ बनाने के लिए सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। निर्णय लिया गया की आगामी 17 जून 2024 को बारिडीह विधानसभा कार्यालय परिसर में पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के भवन प्रभारियों की बैठक होगी. जिसमें सभी की भूमिका तय की जाएगी. विधायक सरयू राय ने सभी मंडलों के प्रभारियों को…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन की ओर से NEET- UG परीक्षा घोटाले के खिलाफ घाटशिला काशिदा चौक में विरोध प्रदर्शन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि 4 जून को NEET UG प्रवेश परीक्षा के परिणाम प्रकाशित होने के बाद, देश के विभिन्न हिस्सों से छात्रों और अभिभावकों द्वारा परिणाम की पारदर्शिता को लेकर कई सवाल उठाए जा रहे हैं। यह आश्चर्य की बात है कि एनटीए ने कुछ छात्रों को ग्रेस अंक देने का स्पष्टीकरण दिया है, लेकिन आधार ग्रेस मार्क्स देने का मामला पूरी तरह से अस्पष्ट और मनमाना…