Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर जहां कंपनी के अंदर में कई कार्यक्रमों में शिरकत किया गया वहीं कंपनी परिसर से बाहर टेल्को आम बागान में सुबह 10:00 बजे वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह द्वारा दिया गया। इसके उपरांत 11:00 बजे टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए झंडोत्तोलन किया गया एवं उपस्थित कमिटी मेंबर्स आरके सिंह फैन क्लब के सदस्य एवं सक्रिय कर्मचारियों को यूनियन के महामंत्री श्री आरके सिंह ने एक शपथ पत्र भी पढ़ा। जिसमें पर्यावरण…
जमशेदपुर : 05 जून 2024 को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में, 106 बटालियन रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) तथा आर सी डब्ल्यू ए 106 बटालियन ने एनजीओ ‘शिल्प कला केंद्र’ ,जमशेदपुर (झारखंड) एवं विभिन्न स्कूलों के बच्चों के साथ ‘मेरी लाइफ’ कार्यक्रम के अंतर्गत कमांडेंट डॉ. निशीत कुमार एवं आरसीडब्ल्यूए 106BN की अध्यक्षा श्रीमती बबीता सिंह के नेतृत्व में “मिया वाकी तकनीक” से एक वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम को एनजीओ ‘शिवम शिल्प कला केंद्र’ के सदस्यों, आसपास के स्कूली बच्चों एवं वाहिनी के अन्य कार्मिकों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सफल बनाया। आरसीडब्ल्यूए 106…
ओड़िसा CM का इस्तीफा : लोकसभा चुनाव के नतीजों के साथ ओडिशा विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आ चुके हैं। विधानसभा चुनाव में नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजू जनता दल को हार का सामना करना पड़ा। बीजद के हार के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने पद से इस्तीफा दे दिया। ओडिशा विधानसभा चुनावों में बीजू जनता दल की अप्रत्याशित हार के बाद पार्टी सुप्रीमो और Chief Minister Naveen Patnaik ने भुवनेश्वर स्थित राजभवन में ओडिशा के राज्यपाल Raghubar Das को अपना इस्तीफा सौंप दिया। नवीन का काफिला सुबह 11:30 बजे सुनसान नवीन निवास से राजभवन के लिए…
जमशेदपुर : लोकसभा क्षेत्र के जन-जन के नेता, मृदु भाषी,जनता के बीच सरलता और सहजता से उपलब्ध रहने वाले विकास प्रिय भाजपा के प्रत्याशी विधुत वरण महतो को तीसरी बार प्रचंड बहुमत से मिली जीत की बहुत बहुत हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएं। इस जीत के खुशी में भाजपा सुन्दरनगर मंडल के पुर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु” के नेतृत्व में सुन्दरनगर चौक पर आतिशबाजी कर राहगीरों एवं भाजपाइयों के बीच प्रचंड जीत का लड्डू वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा सुन्दरनगर मंडल के पुर्व अध्यक्ष विकास सिंह,भाजपा एस सी मोर्चा सुन्दरनगर मण्डल के अध्यक्ष विश्वनाथ मुखी,संतन ओझा,सुभाष…
Bihar News: लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद सरकार बनाने से पहले आज दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है. इसमें नीतीश कुमार शामिल होंगे. चिराग पासवान और मांझी को भी बुलाया आया है. Bihar Lok Sabha Election Result 2024: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) आज बुधवार (05 जून) को दिल्ली रवाना हुए. दिल्ली में एनडीए की बैठक होनी है. वह इसमें हिस्सा लेंगे. सीएम नीतीश कुमार जिस फ्लाइट से दिल्ली जाएंगे उसमें नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) भी है. सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर फ्लाइट थी नीतीश के साथ चिराग और मांझी…
हिंडनबर्ग के झटके से उबरा अडाणी ग्रुप, दुनिया के 11वें सबसे अमीर कारोबारी बने गौतम अडाणी नई दिल्ली : करीब डेढ़ साल पहले हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के कारण बड़े झटके का सामना करने के बाद भारतीय उद्योगपति गौतम अडाणी अब पूरी तरह से उबर चुके हैं। इस अवधि में गौतम अडाणी एक बार फिर दुनिया के सबसे धनवान कारोबारी की सूची में टॉप 10 के काफी करीब पहुंच गए हैं। गौतम अडाणी ने संपत्ति के मामले में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी को भी पीछे छोड़ दिया है। फिलहाल गौतम अडाणी की व्यक्तिगत संपत्ति 111 अरब डालर हो गई है,…
Thrissur lok sabha result 2024: अभिनेता और भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी ने केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल की है. इसके साथ ही इतिहास में पहली बार बीजेपी ने केरल में अपना खाता खोला है. इस चुनाव में सुरेश गोपी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा के वी एस सुनील कुमार को 75079 मतों से हराया है. ECI के वेबसाइट के अनुसार, सुरेश गोपी को 4,09,239 वोट मिले, जबकि सुनील कुमार को 3,31,538 वोट मिले. त्रिशूर लोकसभा सीट पर तीसरे नंबर पर कांग्रेस के मुरलीधरन रहे, जिन्हें 3,22,995 वोट मिले.
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जीत के लिए देशवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि तीसरे कार्यकाल में देश बड़े फैसलों का एक नया अध्याय लिखेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज बड़ा मंगल है। इस पावन दिन एनडीए की लगातार तीसरी बार सरकार बननी तय है। हम सभी जनता जनार्दन के बहुत आभारी हैं। देशवासियों ने भाजपा पर एनडीए पर पूर्ण विश्वास जताया है। आज की ये विजय दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की जीत है।…
लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट सीट बनी फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा सीट पर भी भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। यही वो सीट है जहां अयोध्या का राम मंदिर मोदी सरकार के इसी कार्यकाल में बनकर तैयार हुआ। फैजाबाद से बीजेपी प्रत्याशी और निवर्तमान सांसद लल्लू सिंह लोकसभा चुनाव हार गए। राम मंदिर का निर्माण बीजेपी के लिए हमेशा से एक मुद्दा रहा है। पार्टी ने इसे हिंदू अस्मिता से भी जोड़ा। मंदिर के लिए भूमि पूजन से लेकर मूर्ति में प्राण-प्रतिष्ठा तक को बहुत भव्य रूप दिया गया। बड़े और नामचीन लोगों को बुलाया गया।…
पटना : बिहार के पाटलीपुत्र और जहानाबाद लोकसभा सीट से राजद ने जीत दर्ज की है। पाटलीपुत्र से राजद उम्मीदवार और लालू यादव की बेटी मीसा भारती ने भाजपा के रामकृपाल यादव को 61,655 मत से हरा दिया। पाटलीपुत्र सीट पर सीट से राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव जीत चुकी हैं। मीसा भारती ने तीसरी बार लोकसभा चुनाव में खड़ी हुई। तीसरी बार में मीसा भारती को सफलता हासिल हुई है। मीसा भारती को 4,54,871 मत प्राप्त हुआ,जबकि भाजपा के रामकृपाल यादव को 3,93,216 मत मिले। दूसरी ओर जहानाबाद से निवर्तमान सांसद व जदयू…