Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
What's Hot
Author: LOKTANTRA SAVERA
चाईबासा : सिंहभूम संसदीय सीट से झामुमो की प्रत्याशी जोबा मांझी आगे चल रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, जोबा मांझी को 30684 वोट मिला है जबकि भाजपा की गीता कोड़ा को 14165 वोट मिला है. भाजपा की प्रत्याशी गीता कोड़ा के पिछड़ने का सिलसिला शुरू हुआ है. गीता कोडा वर्तमान में वहां से सांसद थी. वे 16519 वोटों से पीछे चल रही है. निर्दलीय प्रत्याशी संगराम मार्डी को 932, माधव चंद्र कुंकल को 816, बसपा के परदेशी लाल मुंडा को 510, दुर्गा लाल मुर्मू को 261, चित्रसेन सिंकू (पूर्व विधायक) को 179, पूर्व सांसद कृष्णा मार्डी को 163, बिश्वा…
जमशेदपुर : केंद्र में मोदी सरकार की प्रचंड बहुमत से वापसी का दावा कर रहे मीडिया एवं एजेंसियों के ओपीनियन पोल से गदगद भाजपा समर्थक 4 जून को जश्न मनाने को तैयार हैं. सनातन उत्सव समिति ने मंगलवार को साकची श्रीराम पथ स्थित हनुमान मन्दिर के समक्ष भगवा होली और आतिशबाजी का ऐलान किया है. मतगणना के लाईव प्रसारण के लिए समिति ने बड़े एलईडी स्क्रीन का प्रबंध किया है. रुझान ज्यों ज्यों भाजपा की सीटों में तब्दील होते जाएंगे ढोल नगाड़े के साथ कार्यकर्ता साकची में आमजनों के बीच लड्डू वितरण करेंगे. सनातन उत्सव समिति ने एक नामचीन हलवाई…
जमशेदपुर : सोनारी थाना अंतर्गत एरोड्रम बाजार के पास स्थित एमबी ज्वेलर्स में बीते दिनों अपराधियों ने लूटकांड की घटना को अंजाम दिया था. सोमवार को मामले के खुलासे के बाद सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री एवं जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी किशोर कौशल से मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी और उनकी पूरी टीम के प्रति आभार प्रकट किया. सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्य्क्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि चुनावी माहौल के बीच इतने बड़े घटना को अंजाम देना पुलिस को बड़ी चुनौती देने का काम अपराधियों के…
जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव की मंगलवार सुबह से शुरू होने वाली काउंटिंग के पूर्व सोमवार की दोपहर शहर में पुलिसकर्मियों ने फ्लैग मार्च किया। शहर के संवेदनशील इलाकों में अत्याधुनिक हथियारों के साथ पुलिस ने पैदल मार्च किया। साकची में डीएसपी सिटी सुधीर कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी, साकची थाना प्रभारी संजय कुमार समेत पुलिस बल ने पैदल मार्च किया। सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि वोटों की गिनती के पहले जनसुरक्षा को लेकर पुलिस ने यह पैदल फ्लैग मार्च किया है। पैदल मार्च में स्थानीय पुलिस बल के जवानों के अलावा अन्य टुकड़ियों को भी शामिल किया गया था।…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा बाजार में भोलू कुम्हार उर्फ तारणी कुम्हार की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है. उनके खिलाफ एक देशी कट्टा बरामद किया गया है. गिरफ्तार लोगों में सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के आरआइटी विद्युतनगर निवासी राहुल पंडित और जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर के रहने वाले प्रशांत कुमार कापड़ी उर्फ बिट्टू कापड़ी शामिल है. बिट्टू के खिलाफ पहले से छह आपराधिक केस दर्ज है. आर्म्स एक्ट समेत कई आपराधिक घटना में वह शामिल है. पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ तीन जिंदा गोली…
JAMSHEDPUR : मतगणना की तिथि 04 जून को जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल द्वारा जिला में ड्राई डे(शुष्क दिवस) घोषित किया गया है । शुष्क दिवस में पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी खुदरा उत्पाद दुकानें, होटल, रेस्तराँ एवं बार सहित अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णतः बन्द रहेंगें तथा किसी प्रकार के होटल, रेस्तरां, क्लब, भोजनालय, पाकशाला, दुकान तथा शराब बेचने या परोसने वाले प्रतिष्ठान में अथवा निजी या सार्वजनिक स्थल पर कोई भी स्प्रिटयुक्त, मादक लिकर या वैसी प्रकृति का कोई अन्य पदार्थ न तो विक्रय किया जायेगा, न परोसा जायेगा और न ही वितरित किया जायेगा ।…
कार्मिकों का हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन, अंतिम रेंडमाइजेशन मतगणना के दिन जमशेदपुर : समाहरणालय में सामान्य प्रेक्षक श्री किल्लु शिव कुमार नायडू, काउंटिंग प्रेक्षक श्री संजय कुमार धत्तरवाल, जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल की उपस्थिति में विधानसभावार मतगणना कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया । उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार व सभी एआरओ मौके पर उपस्थित थे। 96 टेबल पर ईवीएम के मतों की गणना होगी और सभी कर्मियों को मतगणना के दिन टेबल का आवंटन किया जाएगा । जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि 04 जून को पूर्वाह्न 8 बजे पोस्टल बैलेट एवं ई.टी.पी.बी.एस के मतों की गणना पहले…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में आज सुबह 10:00 बजे से कमेटी मीटिंग संपन्न हुई। यह मीटिंग एक रूटीन मीटिंग के तौर पर आयोजित की गई थी। जिसकी अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने किया तथा विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने किया। सभी कमेटी मेंबरों ने बारी-बारी से अपने क्षेत्र के समस्याओं को बैठक में रखा। साथ ही साथ सभी ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त किया की पिछले 6 साल से जो मल्टी स्किल स्कीम बंद था उसे अध्यक्ष महामंत्री के प्रयासों से आरंभ किया गया और इस माह हर विभाग में इसका लाभ मिल रहा है।…
उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो शेयर करके लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की है। पुलिस ने वीडियो का कैप्शन भी दिया है, जिसमें लिखा है कि जान जोखिम में न डालें यूं गाड़ी पे स्टंट कर। दुपहिया वाहन चलाएं, हमेशा हेलमेट पहनकर। देहरादून: युवा शॉर्ट वीडियो और रील बनाने में अपनी जान गंवा रहे हैं। ज्यादा लाइक्स और व्यूज के लिए युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। इस बीच, उत्तराखंड पुलिस ने एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें कहा कि आपकी जान ज्यादा अहम है। उत्तराखंड पुलिस की ओर से शेयर किया गया वीडियो में…
गुमला में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया.जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. गुमला(GUMLA): गुमला में आज एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. आपको बताएं कि सदर थाना क्षेत्र के कोरा के पास कार और ट्रक में सीधी टक्कर हो गई. जिसकी चपेट में आकर तीन लोगों ने जान गवा दी. ट्रक और कार की टक्कर में तीन लोगों की मौत मिली जानकारी के मुताबिक कार पर सवार लोग जयपुर की ओर जा रहे थे,वही सामने से…