Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : शुक्रवार को 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भाजपा नेता दिनेश कुमार ने शहर के आठ स्थानों पर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिया. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस, हमारे आधारभूत मूल्यों और सिद्धांतों को स्मरण करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. उन्होंने लोगों को संवैधानिक अधिकार और कर्तव्यों का बोध कराया और कहा कि संविधान के प्रति आदर भाव और सच्ची श्रद्धा रखना हर भारतीय का परम कर्तव्य है. कहा कि मिलकर विकसित भारत के निर्माण में सभी को रचनात्मक भूमिका निभानी है. पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने…
जमशेदपुर : गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोलमुरी सर्कस मैदान स्थित दुर्गा पूजा समिति के द्वारा गणतंत्र दिवस मनाया गया समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार खत्री गब्बर के द्वारा झंडा तोलन किया गया इस दौरान पूजा समिति के नौशाद खान, अमिश अग्रवाल, दीपक, सोनू अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, गौतम कुमार, राजू, सरोज, बोडो सरकार, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे
जमशेदपुर : 75 वें गणतंत्र दिवस के उत्साहपूर्ण जश्न में, टाटा स्टील यूआईएसएल ने इस अवसर को जुस्को ग्रीन में एक भव्य समारोह के साथ मनाया। इस कार्यक्रम की शोभा कैप्टन धनंजय मिश्रा, वरिष्ठ महाप्रबंधक, टाउन ओएंडएम और आरई ने बढ़ाई, जिन्होंने एक महत्वपूर्ण भाव में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। गरिमामय समारोह में जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे सहित टाटा स्टील यूआईएसएल की सीनियर लीडरशिप टीम ने भाग लिया। इन सम्मानित व्यक्तियों की सामूहिक उपस्थिति ने कार्यक्रम में देशभक्ति का उत्साह और बढ़ा दिया। कैप्टन धनंजय मिश्रा ने अपने संबोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व और एक मजबूत, एकजुट…
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मानुषमुड़िया में 75 वाँ गणतंत्र दिवस हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. मानुषमुड़िया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुशांत कुमार माझी ने झंडोत्तोलन किया. डॉ माझी ने 75 वे गणतंत्र दिवस के बारे में अपने विचार व्यक्त किए. मौके पर एएनएम सुप्रिया भोल, रीता महतो, हिमांशु महतो, पारुल गिरि, चिनमय नायक, प्रशांत मण्डल, बासुदेव साव, पापिया भोल, मीना घाटूयारी, शांति मण्डल, मीरा मण्डल गंगा पातर, सुभाष जाना, संजीव सिंह आदि उपस्थित थे।
28 जनवरी एवं 04 फरवरी को जिले के 88 केन्द्रों पर आयोजित होगी JSSC की परीक्षा, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने का दिया गया निर्देश प्रतिनियुक्त स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह-केन्द्राधीक्षक, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल बैठक में रहे उपस्थित जमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा- 2023 पूर्वी सिंहभूम जिला में 88 केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी । दिनांक 28.01.2024 एवं 04.02.2024 को तीन पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा को कदाचार मुक्त एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा बैठक की गई…
जमशेदपुर। भाजपा झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश का छत्तीसगढ़ के रायपुर में ‘गाँव चलो अभियान’ व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने के क्रम में बुधवार को टाटानगर रेलवे स्टेशन पर आगमन हुआ। उनके आगमन पर जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल-माला, पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को छत्तीसगढ़ प्रवास हेतु शुभकामनाएं व्यक्त की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिन्दाबाद एवं दीपक प्रकाश जिन्दाबाद के नारे लगाए। वहीं, दीपक प्रकाश ने सभी कार्यकर्ताओं का कुशल…
जमशेदपुर : सत्र 2024 – 2026 के स्नाकोत्तर के भूगोल विषय की पढ़ाई जमशेदपुर के मात्र एक महाविद्यालय जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में होती है , यहां पर हर वर्ष नामांकन के लिए तय सीट से दुगुना आवेदन आते है । इस वर्ष 262 छात्रों ने स्नाकोत्तर भूगोल में नामांकन के लिए आवेदन किया है और जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में दो मेधा सूची में 162 छात्रों का नाम प्रकाशित किया है और उसके बाद भी 17 सीट खाली रह गए है और अभी तक 100 छात्रों का मेधा सूची में सूचीबद्ध नही किया गया है नियमतः तृतीय मेधा सूची का प्रकाशन…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स आर्गेनाइजेशन झारखंड राज्य कमिटी की ओर से कोल्हान विश्वविद्यालय के विभिन्न समस्याओं को लेकर कुलसचिव को ज्ञापन सौंपा। संगठन के प्रदेश सचिव मंडल सदस्य सोनीसेन गुप्ता ने कहा कि झारखंड के अन्य विश्विद्यालय के तरह सत्र 2017 से दूसरे जेनरिक पेपर की विशेष परीक्षा आयोजित की जाए। कई ऐसे प्रतियोगिता परीक्षाएं है जिसमें में शामिल नहीं हो पा रहे हैं , जैसे इस बार झारखण्ड में लैब टेक्नीशियन की परीक्षा हुई छात्र शमिल नहीं हो पाए जिसके कारण छात्र काफी परेशान हो रहे हैं इसलिए छात्र संगठन AIDSO मांग करता हैं कि अभिलंब दूसरे…
जमशेदपुर : रिम्स के न्यूरोसर्जरी विभाग में आने वाले गंभीर मरीजों को फर्श पर इलाज से मुक्ति मिलेगी, प्रबंधन के द्वारा ओल्ड इमरजेंसी में 40 बेड का एक्सटेंशन वार्ड की शुरुआत कर दी गयी है। वार्ड के उद्घाटन में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कांके विधायक समरी लाल, प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, रिम्स निदेशक डॉ आरके गुप्ता समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रिम्स ट्रामा सेंटर सभागार में आयोजित उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि रिम्स के डॉक्टरों एवं सभी चिकित्सा कर्मियों को आयुष्मान भारत योजना के तहत किये गये आपरेशन एवं चिकित्सा कार्य में सहयोग…
जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश के महासचिव संजीव आचार्या एवं जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन ने झारखंड सरकार के मंत्री के गुर्गों द्वारा हमला किए जाने को साफ गुंडागर्दी करार दिया है। कदमा बाजार के निकट अवस्थित आवागमन के रास्ते को बंद किए जाने को लेकर उपायुक्त महोदय को ज्ञापन दिया गया था। इसी बोखलाहट में जब संजीव आचार्या अपने बच्चे को घर छोड़ने जा रहे थे। अचानक बड़ी संख्या में मंत्री बन्ना गुप्ता के गुंडों द्वारा हमला कर दिया एवं भद्दी भद्दी गालियां दी गई एवं जान से मार देने की धमकी देने लगे। इसको पुलिस प्रशासन…