Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने गुरुवार को पुरी (ओडिशा) में भगवान जगन्नाथ की चंदन यात्रा उत्सव के दौरान पटाखों में हुए विस्फोट में हुई मौत की घटना पर दुख जताया है। राष्ट्रपति ने अपने शोक संदेश में कहा कि पुरी, ओडिशा में चंदन यात्रा के दौरान पटाखों में विस्फोट के कारण आग लगने से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दु:खदाई है। मैं शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करती हूं और घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। उपराष्ट्रपति ने कहा कि ओडिशा के पुरी…
रांची। नक्सलियों ने एक बार फिर क्रूरता की हद पार की है। नक्सलियों ने एक कंटेनर में आग लगा दी, जिसमें जलकर एक की मौत हो गयी। घटना रांची के मैकलुस्कीगंज-चामा मुख्य मार्ग की है, जहां नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। चार हथियारबंद नक्सलियों ने BSNL के लिए ऑप्टिकल फाइवर बिछा रहे सिंह इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के कंटेनर में आग लगा दी। घटना में एक मजदूर की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना करमकोच्चा तिलैया टांड दुल्ली के निकट की है। मृतक की पहचान संजय भूंइयां के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि घटना…
गिरिडीह : शहरी क्षेत्र के धरियाडीह वार्ड नंबर 29 हीरो शोरूम के पीछे गुरूवार को गर्मी से बेहोश होकर एक महिला कुएं में जा गिरी। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर कड़ी मस्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। जिसके बाद इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है। बताया गया की धरियाडीह में इन दिनों बिजली कटौती काफ़ी बढ़ गया। जिसके कारण स्थानीय लोग काफ़ी परेशान है। लोगों का कहना है की इस भीषण गर्मी में बिजली कटौती अत्यधिक होने से परेशानी बढ़ गई है। बिजली नहीं रहने के कारण…
जम्मू कश्मीर : तीर्थयात्रियों से भरी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में 21 लोगों की मौत हो गयी। वहीं, 40 से ज्यादा लोग घायल हो गये। हादसा उस वक्त हुआ, जब तीर्थाटन के लिए निकली बस खाई में जा गिरी। घटना जम्मू जम्मू के चोरा क्षेत्र में तंगली मोड़ पर घटी है। जानकारी के मुताबिक तीर्थयात्रियों से भरी बस यूपी के हाथरस से जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में स्थित शिव खोड़ी जा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया था। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक दर्दनाक हादसा राजौरी जिले में हुआ। अधिकारियों ने…
जमशेदपुर। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर 25 मई को हुए मतदान के बाद जनता का जनादेश ईवीएम में कैद हो गया है। ईवीएम में पड़े वोटों की गिनती 4 जून को होनी है। जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत छह विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कालेज में बनाये गये स्ट्रांग रूम में केंद्रीय बल की निगरानी में रखी गई हैं। जहां भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने भी ईवीएम की दिन-रात निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई है। भाजपा के तमाम बड़े नेताओं के साथ कार्यकर्ता तपती गर्मी के बीच प्रतिदिन को-ऑपरेटिव कॉलेज के ग्राउंड में बने टेंट में बैठकर…
कवन सो काज कठिन जग माही, जो नहीं होहिं तात तुम पाहि.. JAMSHEDPUR : जमशेदपुर सहित पूरे राज्य में भीषण गर्मी से उत्पन्न तपिश और त्राहिमाम स्थिति से राहत की कामना सहित साकची के श्रीराम पथ स्थित हनुमान मन्दिर में विशेष पूजा का आयोजन हुआ. गुरुवार शाम को सनातन उत्सव समिति के आह्वान पर संकटमोचन हनुमान अष्टक का सामूहिक पाठ और आरती अनुष्ठान का आयोजन हुआ. पुरोहित पिंटू पांडे ने पूजा संपन्न कराया. चिंटू सिंह ने कहा की भीषण गर्मी और लू के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त है. राहत की कामना के साथ संकटमोचन हनुमान जी से अविलंब बारिश की…
रांची। झारखंड में भीषण गरमी अब जानलेवा बन गयी है। गरमी की वजह से अब तक चार लोगों की मौत हो गयी है। झारखंड में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, 2 जून तक प्रदेश में अभी गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। माना जा रहा है कि आज और कल के तापमान में और वृद्धि हो सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने राज्य के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। राज्य के 19 जिलों में पारा 40 के पार है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) से मिली जानकारी के…
जमशेदपुर : जमशेदपुर में ऑनलाइन शॉपिंक प्लैटफार्म फ्लिपकार्ट के डिलीवरी ब्वॉय गुरुवार को अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए. इस दौरान शहर में पार्सल की डिलीवरी बंद रही. वहीं सभी डिलीवरी ब्वॉय कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते नजर आए. गोलमुरी और बिष्टुपुर स्थित कार्यालय के बाहर सभी एकजुट दिखे. हड़ताल का ऐलान करने से सारा कामकाज ठप पड़ गया है. डिलीवरी ब्वॉय का कहना है कि उनका पार्सल का रेट घटा दिया गया है. इसी वजह से वह हड़ताल पर गए हैं. डिलीवरी ब्वॉय का कहना का कि एक पार्सल पर उन्हें पूर्व में 14 रुपये प्रति पार्सल…
RANCHI : टेंडर घोटाला से जुड़े मामले में छापेमारी के दौरान बरामद करीब 38 करोड़ रुपये मामले में मंत्री आलमगीर आलम की 14 दिनों की रिमांड अवधि पूरी होने के बाद गुरुवार को पीएमएलए कोर्ट में पेशी हुई. ईडी ने और पूछताछ की आवश्यकता नहीं बताते हुए जेल भेजने का आग्रह किया. इसके बाद आलमगीर आलम को जेल भेज दिया गया. इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया. दरअसल, टेंडर घोटाला मामले में ईडी ने आलमगीर आलम को 15 मई को गिरफ्तार किया था. मामले में आलमगीर के अलावा उनके पीएस संजीव लाल और…
सीतापुर। सीतापुर में सात माह के मासूम के कत्ल की खबर के बाद अब एक नया मोड़ सामने आया है। डीएम अनुज सिंह के आदेश के बाद अब तहसील प्रशासन तहसीलदार सुरभि रॉय, नायब तहसीलदार दीनानाथ यादव, नगर लेखपाल सुशील गौड़ व कोतवाली प्रभारी अनिल सिंह, कस्बा इंचार्ज जेबी सिंह की उपस्थिति में 7 माह के मृतक मासूम के शव को नगर मोतीपुर वार्ड स्थित कब्रिस्तान में कब्र से खोदकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। दरअसल,नगर के वार्ड कटरा निवासनी कैसर जहां ने अपनी ही देवरानी कैसर जहां पर अपने सात माह के शिशु…