Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश की संगठनात्मक बैठक में भाग लेने के क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, झारखंड के प्रदेश प्रभारी सह राज्यसभा सांसद डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का आगमन रविवार को टाटानगर स्टेशन पर हुआ। साउथ बिहार ट्रेन से टाटानगर पहुंचने पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में पार्टी के वरीय नेताओं, विभिन्न मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेयी का अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर शहर आगमन पर स्वागत किया। इस दौरान डॉ बाजपेयी ने सभी कार्यकर्ताओं से एक-एक कर मुलाकात की और परिचय प्राप्त किया। वहीं, कार्यकर्ताओं ने…
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक, नगर के साथ नव वर्ष- 2024 के मद्देनजर नशाखोरी, अड्डाबाजी, छेड़खानी, सड़क पर अवैध रूप से पार्किंग, ड्रिंक एवं ड्राइव, रफ ड्राइविंग तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पुलिस तथा आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बिष्टुपुर, गोलमुरी, टेल्को, साकची, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र एवं शहर के अन्य थाना अन्तर्गत संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करते हुए पैदल गश्ती की गई।
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि मौलाना अंसार खान और साथ में समाजसेविक राजाराम पंडित दोनों के नेतृत्व में जमशेदपुर में ठंड को देखते हुए मजदूर और गरीब लोगों के बीच सुबह सवेरे रोड पर चाय और बिस्किट नाश्ते का वितरण किया गया। जवाहर नगर रोड नंबर 14 से लेकर एमजीएम हॉस्पिटल तक रोड पर सोए हुए लोगों को उठकर चाय और बिस्कुट दिया गया। दूसरी और रिक्शा चालकों को रोड पर रोक कर चाय और बिस्कुट दिया गया। लोगों ने चाय बिस्किट खाकर काफी दुआएं दी।अंसार खान ने कहा हम…
जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शनिवार को अपने कदमा स्थित कार्यालय में झारखंड सरकार की सर्वजन पेंशन योजना के तहत कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर के रहने वाले वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के 783 लाभुकों के बीच पेंशन स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया.अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा. इस अवसर पर माननीय मंत्री ने कहा है के पेंशन शुरू होने से बुढ़ापे में जीवन यापन करने के लिए इन लोगों को थोड़ी आसानी होगी.मैं ने कार्यकत्ताओं को निर्देश दिया है के क्षेत्र में कैंप लगाकर जरुरतमंदों का आवेदन को जमा करवा कर उन्हें इस योजना से जोड़ें.इस…
जमशेदपुर : श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व जनजागरण को निकली अक्षत कलश यात्रा में शनिवार को भालुबासा के राम भक्तों ने रामधुन में झूमते-गाते हुए सभी मंदिरों में ले जाकर पूजन करवाते हुए स्थानीय लोगों से 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन घरों पर दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया। यात्रा में बस्ती के वरिष्ठ चंद्रशेखर मिश्रा, पवन अग्रवाल, रामनगीना यादव, रविन्द्र मिश्रा, रामबाबू, तिवारी, पोरेश मुखी, सुरेश शर्मा, जगदेव साहू, राजेन्द्र कुमार, अजय कुमार,नारायण पोद्दार, बबलू खालको, अशोक पासवान, मुजीम मुखी, अरुण मिश्रा, उमेश साव, संतोष सेठ, मितरू प्रधान, सुभाष मुखी, रवि…
जमशेदपुर। राज्य में झामुमो नीत गठबंधन सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर सूबे की मुख्य विपक्षी दल भाजपा हेमंत सरकार की नाकामियों को लेकर हमलावर हो गयी है। प्रदेश में हेमंत सरकार के चार वर्ष के शासनकाल को भाजपा ने फाइल, फोल्डर बॉस की सरकार बताते हुए सभी मोर्चों पर विफल बताया है। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार के चार साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर ने शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में सरकार के चार साल की नाकामियां पर लंबी फेहरिस्त जारी की। बिस्टुपुर स्थित तुलसी भवन के प्रयाग कक्ष…
जमशेदपुर : बैंक ऑफ बड़ौदा गोलमुरी शाखा के ब्रांच मैनेजर पुष्पेन्द्र कुमार मिश्रा ने बिष्टुपुर थाना में पुराना रानीकुदर गुरुद्वारा बस्ती निवासी रसमीत सिंह उर्फ रस्सू मनदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस के अनुसार आरोपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा से एसयूवी फाइनेंस कराया था. वाहन का किश्त जमा किये बिना आरोपी ने दूसरे व्यक्ति को गाड़ी बेच दी. बैंक प्रबंधन की ओर से रुपये की मांग करने पर गाली गलौज की गयी. कार को एक केस में पूर्व में जब्त कराया गया था. इसे रसमीत सिंह ने छुड़वाया था. बाद में कार को बेच दिया. पुलिस…
उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है जहां पहले महिला ने भाई और प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या कर दी और फिर जब कोर्ट ने सजा सुनाई तो जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दरअसल मामला साल 2020 का है जब महिला ने अपने पति की हत्या कर दी थी। उसके इस काम में उसके भाई और प्रेमी ने मदद की थी। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए लूट की झूठी कहानी सुनाई गई लेकिन उनका झूठ ज्यादा दिनों तक चल नहीं पाया। पुलिस ने उन्हें…
Manipur: मणिपुर के एक सिंगर और गीतकार को बदमाशों ने किडनैप कर लिया है. जानकारी के मुताबिक हथियारबंद बदमाशों ने सिंगर की पत्नी और मां पर बंदूक तान दी. इसके बाद हमलावर सिंगर को किडनैप करके अपने साथ ले गए. हैं. पुलिस के मुताबिक घटना शुक्रवार (29 दिसंबर) की है. बंदूकधारी बदमाशों ने मणिपुर के सिंगर अखू चिंगंगबम को बंदूक की नोक पर किडनैप कर लिया जिस सिंगर अखू चिंगंगबाम को बदमाशों ने किडनैप किया है, वो इंफाल ईस्ट के खुरई के रहने वाले हैं. चिंगंगबम एक गीतकार-गायक और इंफाल टॉकीज नामक स्थानीय रॉक बैंड के संस्थापक हैं. बताते चलें…
Child Trafficking Gang: बच्चा चोरी के मामले में अभी तक तीन महिलाएं गिरफ्तार हुई हैं जो अस्पतालों में अटेंडर का काम करती थी। ये महिलाएं गिरोह के सदस्यों के माध्यम से चुराए गए बच्चों को 30 हजार से एक लाख रुपये तक में बेच देती हैं। जमशेदपुर। Child Trafficking Gang: झारखंड के जमशेदपुर में बच्चा चोरी होने के मामला लगातार सामने आते रहा है। हाल ही में टाटा नगर स्टेशन से एक बच्चा चोरी का मामला सामने आया था। स्टेशन के पैदल पथ में सोए एक परिवार से आठ माह की बच्ची को दो अपराधियों ने चुरा लिया था। इसके…