JAMSHEDPUR : धालभूमगढ़ में नेशनल हाईवे के किनारे जंगल में भीषण आग लगी है. आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने जंगल में बीड़ी या सिगरेट पीकर फेंक दिया. जिसले बाद यहां आग लगी. जंगल में लगी आग का दायरा लगातार बढ़ रहा है.
आग लगने से हजारों पेड़ जलकर राख हो चुके हैं. वहीं जंगली जानवर भी परेशान हो गए हैं. जिधर आग लगी है उधर से जंगली जानवर भाग रहे हैं. आग लगने की सूचना मिलने पर भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नौशाद अहमद मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग लगने की सूचना सरकारी अधिकारियों को दी.

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

