Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। पुर्वी सिंहभूम जिले में एक जीवित युवक अपनी ही मौत का प्रमाण पत्र लेकर घूम रहा है और अपने जिंदा होने की बात विभागीय अधिकारियों को बता रहा है। जीते जी एक युवक को कागजों पर मरा हुआ घोषित कर दिया गया। दरअसल, यह चौंकाने वाला मामला पुर्वी सिंहभूम जिले के डिमना बस्ती क्षेत्र के उलीडीह अंतर्गत नवीन कॉलोनी निवासी संदीप तंतुबाई नामक 23 वर्षीय युवक की साथ हुई है। कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में पिछले महीने सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 52 वर्षीय गणेश तंतुबाई का देहांत हो गया था। जिसपर एमजीएम अस्पताल…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष सह पश्चिम विधानसभा विधायक प्रतिनिधि अंसार खान झारखंड प्रदेश कांग्रेस भवन रांची कार्यालय में जाकर झारखंड प्रदेश कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर से मुलाकात किया। इस मुलाकात में कांग्रेस संगठन के बारे में काफी देर तक चर्चाएं हुई। श्री राजेश ठाकुर ने अंसार खान को बताया प्रखंड और ग्राम पंचायत एवं बुथ का मजबूत होना अनिवार्य है। हर कांग्रेसी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए लग जाएं। क्योंकि समय बहुत कम है। और हर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जाकर…
जमशेदपुर : भोजपुरिया क्रिकेट लीग के पांचवें सीजन का मंगलवार को विधिवत उद्घाटन हुआ. गोलमुरी के केबल क्रिकेट ग्राउंड पर तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन बतौर मुख्यातिथि पूर्व सेवानिवृत्त पुलिस उपाधिक्षक कमल किशोर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, समाजसेवी शिवशंकर सिंह एवं विकास सिंह ने संयुक्त रूप से किया. मंगलवार को खेले गये पांच मुकाबलों में मेदांस एकादश, वीर एलेवेंस, फ़ाईटर ईलेवेंस, साईं एकादश और एसवाईबीसी ने अपने अपने मैच जीतें. इससे पूर्व उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया और भोजपुरिया क्रिकेट लीग के आयोजन के पीछे भोजपुरी नवचेतना मंच की सोच को अनुकरणीय बताया. आयोजन…
जमशेदपुर : आज़ाद समाज पार्टी एवं अंजुमन इस्लामिया ने ‘मक़तब अल तक़वा’ मदरसा में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया, इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मोहम्मद शोएब ने भाग लिया, जो आज़ाद समाज पार्टी ज़िला के संगठन सचिव हैं। बता दें कि आज़ाद समाज पार्टी और अंजुमन इस्लामिया नियमित रूप से इस तरह के मुफ्त कैम्प आयोजित करते रहते हैं। शाहिद रज़ा, अंजुमन इस्लामिया के सदर, ने बताया कि पिछले महीने उन्होंने 24 लोगों का मोतिबीन का ऑपरेशन मुफ्त में कराया था। इस कार्यक्रम में आज़ाद समाज पार्टी के कोषाध्यक्ष दिलशाद, उपाध्यक्ष शमीम अक्रम, युवा जिला प्रमुख मजहर…
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र का रहने वाला शाहबाज नामक युवक को एनआईए ने गिरफ्तार कर जमशेदपुर न्यायालय में पेश किया. आपको बताते चलें कि पेसी के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहा. शाहबाज पर आईएसआईएस आतंकी के साथ साठगांठ का एनआईए को शक है. उधर एनआईए की टीम ने जमशेदपुर के जुगसलाई में दो युवक को गिरफ्तार किया था. लेकिन 12 घंटे के पूछताछ के बाद पठान को छोड़ दिया. वैसे शाहबाज पर फेसबुक के माध्यम से आईएसआईएस एजेंट बनने का आरोप है. उधर ट्रांजिट रिमांड पर एनआईए ने शाहबाज को लेकर रांची होते हुए दिल्ली के…
IPL Auction 2024 : पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. पैट कमिंस आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे प्लेयर बन गए हैं. कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी ने भी जद्दोजहद की, लेकिन सनराइजर्स ने बाजी मार ली. कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। कमिंस आईपीएस के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के लिए आज दुबई में खिलाड़ियों की नीलामी हो रही है। इस मिनी ऑक्शन में 332 खिलाड़ियों की किस्मत का फैसला होना है, जिसमें 216 भारतीय और 116 विदेशी प्लेयर्स हैं। इन 332 खिलाड़ियों को…
संसद पर हमले की बरसी पर सुरक्षा में चूक को लेकर जांच शुरू कर दी गई है। हिरासत में लिये गये पांचों युवकों का कहना है कि केंद्र सरकार बहरी हो गयी है, उन्हें देश के युवाओं की चिंता नहीं है। सरकार को युवाओं की बात सुननी होगी। नयी दिल्ली। Security Breach: संसद पर आतंकी हमले की बरसी के दिन हुई बड़ी घटना के बाद से संसद की सुरक्षा को लेकर कई सवाल उठने लगे हैं। हालांकि दिल्ली पुलिस ने संसद में घुसे युवकों समेत पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी रखी है। पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच…
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के जुगसलाई और मानगो में नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी एनआईए और झारखंड एटीएस की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान जुगसलाई के गौरी शंकर रोड और मानगो के आजाद नगर इलाके में रविवार की देर रात छापामारी कर चार लोगों को हिरासत में लिए जाने की खबर है। पकड़े गए लोगों पर आतंकी गतिविधियों में शामिल आतंकी संगठनों को फंडिंग करने आतंकी संगठन में लोगों को बहाल करने का आरोप है। जिनसे सर्किट हाउस एरिया में पूछताछ जारी है। बताया जा रहा है कि जुगसलाई में किराए के मकान में रह रहे आफताब पठान और शहबाज को…
जमशेदपुर : जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल के निर्देशानुसार आज बिरसानगर जॉन 3 नंबर में मंडल अध्यक्ष मनीष पांडे के अध्यक्षता एवं मंडल के प्रभारी जिला प्रवक्ता अमित सिंह उपस्थिति में हुआ . मंडल प्रभारी अमित सिंह ने कहा मंडल सशक्तिकरण अभियान में चलना है विस्तारक गतिविधियों के बारे में जानकारी दिए साथ ही युवाओं को जोड़ कर चलना है 2024 में कमल फिर खिलवाना है। इस कार्यक्रम का संचालन विशाल उपाध्या धन्यवाद ज्ञापन तुलवीर थापा ने किया. कार्यक्रम मुख्य रूप से कुश सिंह, कुमार सौरव, राहुल, प्रशांत, गणेश, सूरज, गोलक गोप, प्रीतम, साहिल, रोहित, सुभांकर,…
जमशेदपुर : ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास टाटानगर स्टेशन से सोमवार को पुरुषोत्तम ट्रेन से भुबनेश्वर के लिए प्रस्थान किए। इस दौरान भारी संख्या में कार्यकर्तागण टाटानगर स्टेशन पहुंचे थे। टाटानगर स्टेशन पर पुलिस प्रशासन की भारी मौजदूगी रही। इस दौरान कई वरीय पुलिस पदाधिकारी तैनात रहे। मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, रामबाबू तिवारी, राकेश सिंह, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, संदीप शर्मा बौबी, हन्नु जैन, गौतम प्रसाद, संतोष ठाकुर, कुमार अभिषेक, मिठू चौधरी, मिथिलेश साव, संतोष कुमार, अनमोल वर्मा, सन्नी चौहान, रॉकी सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।