Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
उत्तराखंड : कई वन क्षेत्रों में भीषण आग ने 28 वर्षीय एक महिला की जान ले ली है – पिछले तीन दिनों में यह चौथी मौत है – जबकि पिछले महीने शुरू हुई आदि कैलाश हेलीकॉप्टर दर्शन सेवा को निलंबित कर दिया गया है। आग से उत्पन्न धुंध में दृश्यता कम होने के कारण पिथौरागढ़ के नैनी-सैनी हवाई अड्डे पर उड़ानों का आगमन रोक दिया गया है। अल्मोडा जिले के एक प्रमुख मंदिर, दूनागिरी मंदिर के तीर्थयात्रियों को शनिवार को भागने के लिए मजबूर होना पड़ा क्योंकि आग ने मंदिर तक जाने वाले मार्ग, जहां घंटियां लगी हुई थीं, को…
श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के द्वारा किया गया अक्षय तृतिया परशुराम जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन
जमशेदपुर : श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ, ऋषि भवन जुगसलाई में अक्षय तृतिया परशुराम जयंती महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार को परशुराम जयंती महोत्सव के अंतर्गत कई कार्यक्रम संघ द्वारा आयोजित किए गए जो निम्नलिखित है। 1) रविवार को समाज के बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता ऋषि भवन प्रातः 9 बजे से आयोजित की गई , जो तीन श्रेणी में आयोजित थी, 5 से 7 साल के 16 बच्चों, 8 से 11 साल में 16 बच्चों, 12 से 17 वर्ष के 25 बच्चे इसमें भाग लिए थे। 2) संध्या 4 बजे से महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया…
जमशेदपुर : पूर्व प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान सह भाजपा नेता विजय कुमार सिंह सोनारी दोमुहानी स्थित शांतिनगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बस्तीवासियो से मिलाकर सभी को वोट के महत्व के बारे में समझाया और सभी से आग्रह किया की लोकतंत्र को मज़बूत बनाने के लिए लोकतंत्र के महापर्व में अपना कीमती मतदान अवश्य करे। इसी क्रम में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग जिनका गलती से मतदाता सूची में से नाम हटने की जानकारी मिली जिसपर चुनाव अधिकारी प्रियंका सिंह से बात कर यथा संभव मदद करने का आग्रह किया।
जमशेदपुर। लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से चुनावी तैयारियों को तेज करते हुए भाजपा ने जमशेदपुर लोकसभा अंतर्गत विभिन्न विधानसभा में चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया। रविवार को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के पोटका विधानसभा अंतर्गत हाता चौक एवं पुर्वी विधानसभा अंतर्गत गोलमुरी मेन रोड में चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद सह प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, जमशेदपुर लोकसभा संयोजक सह प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद, जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा, पोटका विधानसभा प्रभारी गुंजन यादव, पुर्वी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण मौजूद…
रांची। चुनाव के ठीक पहले ED की बड़ी कार्रवाई कांग्रेस नेताओं के करीबियों के ठिकाने पर की गई है। झारखंड कांग्रेस के कद्दावर नेता और मंत्री आलमगीर आलम के PA और उनके नौकर के घर से नोटों का जखीरा बरामद हुआ है। अब तक 25 करोड़ से ज्यादा कैश जप्त हो चुके हैं। देखें वीडियो.. https://twitter.com/i/status/1787322779403981099 माना जा रहा है कि यह पैसे चुनाव में खर्च करने के लिए रखे गए थे। राजधानी में ED की ये सबसे बड़ी कार्रवाई बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंत्री आलमगीर आलम के PA संजीव लाल और उनके नौकर जांजगीर आलम के…
भिवाडी/ मुकेश शर्मा: तिजारा में बाईपास स्थित श्री शिव हनुमान मंदिर पर आज विशाल भंडारे आयोजन किया गया। इस मंदिर पर पिछले लगभग 10 15 सालों से हर महीने भंडारे का आयोजन आश्रम के महंत बाबा प्रेमानंद गिरी के सानिध्य में किया जाता रहा है। मंदिर के महंत जूनागढ़ अखाड़ा के श्री प्रेमानंद गिरी महाराज ने बताया कि लोगों की खुशहाली को लेकर ही वह इस भंडारे का आयोजन करते हैं, साथ ही देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी की जीत के लिए भी वह भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं, और भंडारा करना भी इसी प्रार्थना में शामिल…
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. शुक्रवार की देर रात चड्डी-गंजी गैंग ने एक घर में डाका डाला. डकैतों ने घरवालों को बंधक बनाकर गोदरेज में रखे नगदी और गहने निकाल लिये. इतना ही नहीं पिस्टल की नोक पर महिलाओं के शरीर से गहने भी उतरवा लिये. बदमाशों ने महिलाओं के गले से मंगलसूत्र तक उतरवाकर ले गये. पीड़ित परिवार का आरोप है कि डकैती की घटना के बाद पुलिस को कई बार फोन किया, मगर किसी ने फोन नहीं उठाया. थक हार कर 112 नंबर पर फोन किया तब जाकर देर रात दो…
निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैझारखंड : गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी जयराम महतो की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. जयराम महतो व उनके समर्थकों पर दर्ज नगड़ी थाना में मामले में जयराम महतो व उनके अन्य समर्थकों की मुश्किलें बढ़ा दी है. जयराम महतो बीते एक मई को गिरिडीह लोकसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दर्ज किया था. जिसके बाद गिरिडीह निर्वाचन विभाग द्वारा उनके प्रस्तावक के हस्ताक्षर को संदेहास्पद होने की बात पर नोटिस जारी कर सात मई को जयराम महतो व उनके प्रस्तावक को वैध पहचान पत्र…
जमशेदपुर : बहुजन समाज पार्टी जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रणव महतो ने हाथीखेदा मंदिर में सपरिवार पूजा-अर्चना किया, एवं जमशेदपुर के जनता के सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की बहुजन समाज पार्टी के जमशेदपुर लोकसभा प्रत्याशी प्रणव महतो कल नामांकन करेंगे साकची आमबगान मैदान से प्रा:त ग्यारह बजे बसपा प्रत्याशी नामांकन के लिए उपायुक्त कार्यालय के लिए, अपने समर्थकों के साथ एवं गाजा- बाजा के साथ रवाना होंगे।
रांची : राजधानी रांची के मेसरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत जुमार नदी के पास स्थित बीएसएनएल के हेड ऑफिस में रविवार की दोपहर भीषण आग लग गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद बीएसएनएल के कर्मचारियों ने पुलिस और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां और मेसरा ओपी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मी भी मौके पर आग बुझाने के कार्य में जुटे थे। आग की लपटें दूर से ही नजर आ रही थीं। आग लगने की सही वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है लेकिन शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।…