जमशेदपुर : समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय संस्था ‘प्रयत्न’ के तत्वावधान में रविवार को भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य रक्त की कमी को दूर करने के साथ जरूरतमंद मरीजों की जीवन रक्षा के लिए लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना था।

शिविर का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं समेत विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. शिविर में चिकित्सकों एवं चिकित्सा कर्मियों की टीम ने रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के बाद रक्त संग्रह किया। रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
संस्था के अध्यक्ष समर झा ने कहा कि शिविर में संग्रहित रक्त को अधिकृत ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान महज एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने का मानवीय प्रयास है। संस्था भविष्य में भी इसी तरह के सामाजिक एवं मानवीय अभियानों को लगातार जारी रखेगी. उन्होंने रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी रक्तदाताओं, अतिथियों एवं नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
ये रहे मौजूद…….
कार्यक्रम में विधायक पूर्णिमा दास साहू, कुणाल षाड़ंगी, अमरप्रीत सिंह काले, शिव शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, श्रवण दास, जुगुन पांडेय, आनंद बिहारी दुबे, रघुनाथ पांडेय, संजीव श्रीवास्तव, शंकर रेड्डी, शैलेश पांडेय, शैलेश गुप्ता, बंटी सिंह, सन्नी सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, चिंटू सिंह, चंदा सिंह, रीना सिंह एवं अंकित शुभम समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे. वहीं, संस्था की ओर से दुर्गेश, अंकित, देबाशीष, राहुल, हर्ष, शिबू, सतनाम, राजहंस, रौशन एवं आकाश समेत अन्य सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
