जमशेदपुर : कदमा स्थित सिंडिकेट कॉलोनी के उलियान क्षेत्र में 4th एवं 5th फेस परिसर में आगामी दुर्गापूजा को लेकर पूजा पंडाल निर्माण के लिए विधिवत भूमि पूजन किया गया। पूजा-अर्चना के साथ पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर कॉलोनी के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. आयोजकों ने बताया कि सिंडिकेट कॉलोनी में इस वर्ष पांचवें वर्ष दुर्गापूजा का आयोजन किया जा रहा है। भूमि पूजन कार्यक्रम में कॉलोनी के महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

भूमि पूजन के अवसर पर जगदीश राव, मंतोष, सरोज, बिनोद, धनंजय, रंजीत, रमेश, प्रणव, राहुल, रामनरेश, तपन दा, गुहा दा, शुभ्रांशु, लता, कुमुदिनी, सावित्री, सौजन्या, बेबी, तनुश्री, पूनम, रेखा, लाली, स्वर्णाली, रेनू, मुक्ता, प्रियंका, मौसमी एवं लक्ष्मी समेत कॉलोनी के कई महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे. आयोजकों ने बताया कि पूजा को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आगामी दिनों में पंडाल निर्माण एवं अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जाएगा। दुर्गापूजा को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
