Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर। पूरे राज्य में आउटसोर्सिंग पर कर्मचारियों को काम पर रखने वाली दो एजेंसियों का सरकार के साथ एकरारनामा की अवधि नवंबर 2023 को समाप्त हो गयी है। इस कारण राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार की ओर से सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों एवं शिक्षा अधीक्षक को इन एजेंसियों के अंतर्गत कार्य कर रहे कर्मचारियों का पूरा विवरण मांगा गया है। शिक्षा सचिव की ओर से जारी इस पत्र के बाद से पूरे राज्य में दोनों एजेंसी के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर तैनात करीब 2500 से अधिक कर्मचारी के बीच हड़कंप मच गया।…
जमशेदपुर : गोलमुरी, केबुल टाउन स्थित बिड़ला मंदिर के नाम से जाना जाने वाला लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज दिनांक 2 दिसंबर 2023 को प्रातः 9 बजे से मंदिर परिसर मे रूद्राभिषेक का सामूहिक अनुष्ठान किया गया है. तदुपरांत दोपहर में प्रसाद वितरण किया गया. रूद्राभिषेक में जमशेदपुर के सभी स्थानों से एक केबुल टाउन के स्थानिय निवासियों ने बड़ी संख्या में मंदिर परिसर में उपस्थित होकर रूद्राभिषेक में भाग लिया और महाप्रसाद ग्रहण किया. रूद्राभिषेक में बतौर मुख्य यजमान विधायक सरयू राय सहित समर्थक शामिल हुए. पंडित बिनोद पांडेय एवं अन्य पुरोहितों ने पुजन कार्य संपन्न करवाया। सरयू राय…
जमशेदपुर : वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम के द्वारा पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण की उपस्थिति में पोटका थाना का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में थाना अभिलेखों की जांच करते हुए थाना की सुरक्षा-व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उपस्थित पुलिस पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को इंटर-कॉलेज फेस्ट एक्सप्लोर के 10वे संस्करण का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ. एक्सप्लोर के दूसरे व अंतिम दिन भी यूनिवर्सिटी कैंपस में यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने जमशेदपुर के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों से आए हुए विद्यार्थियों का स्वागत फ्लैश मॉब के जरिये शानदार डांस से किया. एक्सप्लोर के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी के बैंड “रूहानियत” की सुरीली प्रस्तुति से हुई. रूहानियत बैंड का प्रतिनिधित्व जनसंचार विभाग के छात्र अंशुमान कुमार ने किया. बैंड ने मनमोहक प्रस्तुति दी. एक्सप्लोर के दूसरे व अंतिम दिन प्रतिभागियों…
जमशेदपुर : डेट (ड्रामेटिक एसोसिएशन ऑफ टाटा एम्प्लाइज ) एवं सिंहभूम जिला साहित्य सम्मेलन, तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नाट्योत्सव के दूसरे दिन ‘परिधान’ का भव्य आयोजन सम्पन्न हुआ। ‘परिधान’ कार्यक्रम में नगर के कलाकारों ने भारतीय परिधान में फैशन पैरेड किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ सोनी, अनिता के गणेश वंदना नृत्य से हुआ। ततपश्चात 15 टीमों ने समूह नृत्य का भी भव्य प्रस्तुति दी। जिसमें प्रमुख रूप से स्मारिका मिश्रा के नेतृत्व में नटराज नृत्य , आसमां ग्रुप द्वारा स्थानीय नृत्य, टिस्को अर्बन सेंटर के सुश्री जरिता के नेतृत्व में घुंघरू टीम द्वारा स्थानीय नृत्य, सुमंत डांस टीम…
जमशेदपुर : जमशेदपुर भारतीय जनता युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री अभिमन्यु सिंह चौहान अपने संग जिला पधाकारियों के संग रांची में आयोजित भारतीय युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में भाग लिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी जी ने किया. पूरे प्रदेश में सभी जिला अध्यक्ष और जिला पदाधिकारी सभी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी ने कहा एक सशक्त मंडल ही हमारी शक्ति का मुख्य आधार है. युवा मोर्चा के कार्यकर्त्ता हमेशा बुनियाद को मजबूत करने में विश्वास रखते हैं, इसीलिए के कार्यकर्ताओं की भूमिका बढ़…
जमशेदपुर : जमशेदपुर एफसी को घरेलू मैदान पर कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक करीबी मुकाबले में सर्जियो लोबेरा की ओडिशा एफसी का सामना जमशेदपुर एफसी से हुआ. मैच ओडिशा एफसी के पक्ष में 1-0 से समाप्त हुआ, जिसमें रॉय कृष्णा ने निर्णायक गोल किया. पहले हाफ में दोनों टीमों ने रक्षात्मक रुख अपनाते हुए करीबी मुकाबला खेला. जमशेदपुर एफसी के पास आक्रमण के अच्छे अवसर थे, विशेष रूप से डैनियल चीमा और सेमिनलेन डोंगेल के माध्यम से, जिन्होंने ओडिशा एफसी की रक्षा के लिए लगातार खतरा पैदा किया. घरेलू टीम ने दबदबा बनाए…
जमशेदपुर : बोड़ाम प्रखंड स्थित पार्टी कार्यालय में बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मानिक महतो ने किया जबकि छूटूलाल सिंह ने किया वही धन्यवाद श्याम कृष्ण महतो ने किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव सह पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने सांगठनिक विषयो पर चर्चा करते हुए आगामी कार्यकर्मों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जरुरी दिशा निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि जनता के साथ सीधे संवाद स्थापित कर क्षेत्र की मूल समस्याओं का निराकरण करने का संकल्प लेकर आगे बढ़ना है और पार्टी को मजबूत करना है साथ…
https://youtu.be/5TDwTbYOzkM?si=5bKRDhAxWlfJgw4M गाजियाबाद : यूपी के गाजियाबाद में पुलिस ने शुक्रवार को स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट पर बड़ी कार्रवाई की. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने 6 स्पा सेंटर में छापा मारा. इस दौरान 65 युवक-युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया. इसके साथ ही आपत्तिजनक चीजें भी मिलीं। https://youtu.be/5TDwTbYOzkM?si=5bKRDhAxWlfJgw4M दरअसल, पुलिस को लगातार सूचना मिल रही थी कि इंदिरापुरम में संचालित कुछ स्पा सेंटर्स में सेक्स रैकेट चल रहे हैं. इस पर पुलिस ने टीमों का गठन किया. सूचना सही पाए जाने पर पुलिस ने रेड मारी. इस दौरान 6 स्पा सेंटर में 65 युवक-युवतियों…
जमशेदपुर। एड्स दिवस पर शुक्रवार को आईएचएमओ जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश नेतृत्व में जुबली पार्क रोड , साकची में एड्स नियंत्रण जागरूकता अभियान चलाया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ केपी अहमद के निर्देश पर जिला अध्यक्ष एसआरके कमलेश की ओर से एड्स बीमारी से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करते हुए बचाव तथा लक्षण से अवगत कराया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को रेड रिबन पहनकर की गयी। मौके पर हसन अख्तर इमाम- अध्यक्ष _ इंसानियत वेलफेयर ट्रस्ट , पूर्व कमिश्नर कोल्हान प्रमंडल विजय सिंह , वरीय संपादक जयप्रकाश राय , डॉ संजय गिरी , सुरेंद्र शर्मा ,…