Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर पेयजल समस्या के समाधान के लिए नगर निकाय एवं पेयजल स्वच्छता प्रमंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. अब इस हेल्पलाइन नंबर से जिलावासी कार्यालय अवधि के दौरान संपर्क कर पेयजल समस्याओं का समाधान करा सकते हैं. पेयजल के किसी भी समस्या के लिए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति द्वारा जारी 6201990399 नंबर पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. वहीं मानगो नगर निगम के क्षेत्र में चापाकल, टैंकर जलापूर्ति एवं डीप बोरिंग संबंधी समस्या हेतु हेल्पलाइन/शिकायत नंबर 8235686821/ 8789559592/ 7004519210 (पर्यवेक्षक), 8210400416 (सहायक नोडल), 7992318067 (नोडल) पर अपनी…
जमशेदपुर: टेल्को स्थित रोड नंबर 9 और 10 काली पुजा मैदान में सरगम ब्वॉयज क्लब के तत्वावधान में मजदूर नेता सह सरगम ब्वॉयज क्लब के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय ललन यादव मेमोरियल फ्लड लाइट शार्ट पिच क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन मजदूर दिवस के उपलक्ष्य में 30 और 1 मई को किया जाएगा. इस टूर्नामेंट में प्रतिनिधित्व करने के लिए 701 रुपया निर्धारित की गई है. वहीं कमिटी के सदस्य अभय पाण्डेय ने बताया कि विजेता टीम को 12001 और उपविजेता टीम को 7001 और साथ ही ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा. जो भी टीम इस टूर्नामेंट में भाग लेना चाहती है…
जमशेदपुर : पुलिस ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र से झपट्टा मार और ब्राउन शुगर बिक्री करने के मामले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया है. प्रेस वार्ता आयोजित करें सिटी एसपी मुकेश लुनायत ने जानकारी दी कि बागबेड़ा थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैफिक दुर्गा पंडाल के समीप ब्राउन सुगर खरीद बिक्री की जानकारी मिली थी जिसके आधार पर एक टीम गठित कर छापामारी की गई जहां से दो युवकों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें गुरमीत सिंह के पास से 16 और निकेश कुमार शर्मा से 11 पुड़िया कुल 27 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई, पूछताछ में बताया की वे लोग…
रांची : रांची के मांडर थाना क्षेत्र के ब्रांबे स्थित वाटर पार्क के समीप एक स्कूल बस शनिवार को अनियंत्रित होकर पलट गयी। इसमें 15 बच्चे घायल हो गये हैं। एक को सिर में गंभीर चोट लगी है। जानकारी के अनुसार बस संत मारिया स्कूल की है। मांडर थाना प्रभारी राहुल कुमार स्थानीय लोगों के साथ बच्चों को बस से निकालकर मिशन अस्पताल ले गए हैं, जहां बच्चों का इलाज कराया। उन्होंने बताया कि एक बच्चे की सर में गंभीर चोट लगी है। कुल 15 बच्चे घायल हुए है।
इंफाल : मणिपुर के नारानसेना इलाके में आधीरात से 2:15 बजे के मध्य कुकी उग्रवादियों के हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ ) के दो जवान शहीद हो गए। 128वीं बटालियन के ये दोनों जवान राज्य के बिष्णुपुर जिले के नारानसेना इलाके में तैनात थे। मणिपुर पुलिस ने यह जानकारी दी। मणिपुर पुलिस के एक्स हैंडल के अनुसार, सुरक्षा बलों का पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों में तलाशी अभियान शुरू है। एनएच-2 पर आवश्यक वस्तुओं के साथ 348 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है। सभी संवेदनशील स्थानों पर सख्त सुरक्षा उपाय किए गए हैं।…
रांची : जमीन घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार और क्रिया-कर्म में शामिल होने के लिए ईडी कोर्ट में अंतरिम जमानत (प्रोविजनल बेल) याचिका दाखिल की है। ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में दोनों पक्षों की सुनवाई हुई। इसके बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया। याचिका में सोरेन ने कोर्ट से आग्रह किया है कि उन्हें चाचा राजाराम सोरेन के अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाये। इसके साथ उन्होंने कोर्ट से 13 दिनों की अंतरिम जमानत मांगी है। उल्लेखनीय है कि शनिवार…
भू रूपांतरण के बदले मांगे 25 लाख रुपए जयपुर / मुकेश शर्मा: भूरूपांतरण के बदले 25 लाख रुपए की घूस मांगने के आरोप में, शुक्रवार रात करीब 1:00 बजे एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दूदू कलेक्टर हनुमान मल ढाका और पटवारी हंसराज के यहां छापेमारी की। हालांकि सर्वे कार्यवाही देर रात चलने के कारण ए सी बी ने बरामद रकम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। एसीबी के डीआईजी डॉक्टर रवि का कहना है कि पीड़ित ने शिकायत दी की दूदू में उनकी फर्म के नाम से 204 बीघा जमीन है। इसके कुछ खसरे तालाब पाल क्षेत्र में…
भिवाडी: टपूकड़ा के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की गाइड और बुलबुल टोलियो ने मिलकर आज विद्यालय सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों में पक्षियों के लिए पानी के परिंडे लगाने की शुरुआत की। गाइड और बुलबुल टोली के प्रभारी रजनेश ने बताया कि गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी की सेवा सबसे महत्वपूर्ण है, इसी को ध्यान में रखते हुए आज विद्यालय की गाइड और बुलबुल की टोलियां जिनमें कक्षा 2 की पुष्पा, शिवानी, कक्षा 3 की बुशरत, जीविका, छवि एवं कक्षा 6 की मोनिका बुलबुल टोली में शामिल रहे। जबकि गाइड ग्रुप में कक्षा 7 की पलक एवं कक्षा 9…
खैरथल-तिजारा/ मुकेश शर्मा: जलदाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता ने लगायी खैरथल तिजारा के अभियंताओं की क्लास , लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों और अभियंताओं के विरुद्ध होगी कार्यवाही I अतिरिक्त मुख्य अभियंता ललित करोल ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता किशनगढ़बास के कार्यालय में जिला खैरथल तिजारा के समस्त जलदाय अभियंताओं की मीटिंग ली I ललित करोल ने समस्त अभियंताओं को जल जीवन मिशन के हर घर जल संबंध के टारगेट पूर्ण करने के निर्देश दिए I उन्होंने पंचायत समिति वाइस समीक्षा कर स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य मे कोताही बरतने वाले संवेदकों के विरुद्ध कार्यवाही कर उनके कार्यालय को…
लंबे समय से सभी लंबित प्रकरणों का करें निस्तारण-जिला कलक्टर खैरथल-तिजारा / मुकेश शर्मा : जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को कलक्ट्रेट में जिला स्तरीय अधिकारियों एवं वीसी के माध्यम से सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं बीडीओ की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान जिला कलक्टर शुक्ला ने सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, कानून व्यवस्था, ई-फाइलिंग प्रणाली क्रियान्वयन, विभागीय योजना, निरीक्षण एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सीएमओ, सम्पर्क पोर्टल एवं जनसुनवाई में प्राप्त परिवादों के निस्तारण आदि की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार…