Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : इम्फाल एयरपोर्ट पर 19 नवंबर 2023 यानी रविवार को दिखे UFO का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को ध्यान से देखने पर वह चीन के जासूसी वाले गुब्बारे (Spy Balloon) जैसा दिख रहा है. अब सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या चीन गुब्बारों के जरिए भारत की जासूसी तो नहीं कर रहा है? चीन का ऐसा ही गुब्बारा इस साल अमेरिका ने मार गिराया था. जैसे ही इम्फाल एयरपोर्ट पर CISF के जवानों ने इस अनजान उड़ने वाली वस्तु को देखा. उन्होंने इसकी सूचना एयरपोर्ट के निदेशक को दी. निदेशक…
कोलकाता: वर्ल्ड कप फाइनल के लिए सट्टा लगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। शहर पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान पश्चिम बंगाल के कोलकाता से सटे हावड़ा जिले के गोलाबाड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत वॉटकिंस लेन निवासी अमन खेतान (29) के रूप में की गई है। स्थानीय थाने की पुलिस ने उसे रविवार देर शाम कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से एक आई-फोन जब्त किया गया जिसमें सट्टेबाजी से संबंधित कई स्क्रीनशॉट थे। शहर के एक…
Accident News : बारात से लौट रही गाड़ी दुघर्टनाग्रस्त, भीषण सड़क हादसे में 6 की मौत, 1 की हालत गंभीर
गिरिडीह : जिले के मुफ्फसिल थाना इलाके के बाघमारा के पास भीषण सड़क हादसा हो गया है. शनिवार सुबह बारात से लौट रही गाड़ी पेड़ से टकरा गयी, जिससे गाड़ी में बैठे पांच लोगों की मौत हो गयी. वही दो बच्चे समेत पांच लोग घायल हो गये. घटना की सूचना पर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा. वहीं पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बारात से लौट रहा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया. वाहन की गति इतनी तेज…
जमशेदपुर : जनजातीय संस्कृति के लिए अपनी तरह के अनूठे मंच संवाद की शुरुआत 15 नवंबर को गोपाल मैदान, जमशेदपुर में हुई और यह जमशेदपुर में पांच स्थानों पर चल रहा है – टाटा स्टील फाउंडेशन कम्युनिटी सेंटर (आरडी भट्टा) , जमशेदपुर नेचर ट्रेल, ट्राइबल कल्चर सेंटर, गोपाल मैदान और जोहार हाट। दूसरे दिन की शुरुआत 10तक से हुई – जिसका उद्देश्य लोगों की कठिन परिस्थितियों में तय की गयी यात्रा और बदलाव की उनकी कहानियों का पता लगाना था। जनजातीय नेतृत्व कार्यक्रम के पिछले वर्षों के समूह – टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा सक्षम एक पहल – भारत की जनजातियों…
जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर जमशेदपुर पश्चिम विधान सभा अंतर्गत कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर एवं मानगो क्षेत्रों में कुल 11000 (ग्यारह हजार) परिवारों के बीच लौकी का वितरण किया गया. लोक आस्था के महापर्व के अवशर पर जहाँ एक ओर लौकी की कीमत में भारी बढोत्तरी एवं किल्लत देखने को मिलती है एैसी स्थिति में मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के छठ व्रत धारियों की सुविधा प्रदान करते हुए उनके आवासीय कदमा कार्यालय से जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर एवं मानगो में…
जमशेदपुर। लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ पूजा को लेकर लोगों का उत्साह अपने चरम पर है। महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गुरुवार को शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था लोक समर्पण के तत्वावधान में संस्था के अध्यक्ष ललित दास के नेतृत्व में बाबूडीह स्थित झरना घाट, बारा घाट, लाल भट्ठा एवं भुइयांडीह में सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान लोक समर्पण के सदस्यों ने घाट पर झाडू लगाकर कुड़ा-करकट साफ किया। इस दौरान घाट जाने वाले रास्ते एवं नदी के किनारे वाले भाग की व्यापक सफाई की गई। इस मौके पर लोक समर्पण के सचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष…
जमशेदपुर : श्री शीतला माता मंदिर समिति गाड़ाबासा बागबेड़ा के द्वारा छठ व्रत धारियों के बीच लौकी वितरण किया गया. उक्त अवसर पर मंदिर समिति के संयोजक सह आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया की प्रत्येक वर्ष छठ व्रतधारियो के बीच नि:शुल्क लौकी वितरण किया जाता है , इससे पूर्व विगत कई वर्षों से इस तरह के आयोजन होता है और खासकर छठ जैसे महापर्व जो आस्था पवित्रता और सूर्य उपासना के इस महापर्व पर लौकी भात के लिए लौकी वितरण हुआ कल नारियल और प्रसाद हेतु स्माग्री का भी वितरण किया जाएगा समिति का संकल्प है की कोई…
जमशेदपुर : छठ महापर्व के शुभारंभ पर नहाय-खाय के लिए छठव्रतधारीयो के लिए लौकी का वितरण निशुल्क भाजयुमो गोविंदपुर मंडल अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में के किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जगदीश मिश्रा, विपिन सिंह, आशुतोष सिंह, रिशु कुमार, विकास सिंह, अमित पांडेय, शिवनाथ पांडे, धीरज शर्मा, दुर्गावती देवी, रिंटू चौधरी, कुमार स्मिथ, अरविंद चौहान, रितेश सिंह, शंभू सिंह, सुरेश कुमार, नीरज गुप्ता, राहुल त्रिवेदी, बादल सिंह एवं अन्य कार्यकता शामिल रहें।
खूंटी : झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खूँटी आगमन पर बिरसा कॉलेज ग्राउंड स्थित सभास्थल के पास स्वागत किया. पीएम मोदी के सभा स्थल पर आगमन तथा कार्यक्रम के समापन के उपरांत उन्होंने प्रधानमंत्री को नमस्कार किया. पीएम ने भी दोनों ही मौकों पर मुस्कुराकर अभिवादन स्वीकार किया और नमस्ते कहा. मौके पर राज्यपाल सीपी राधाकृष्ण, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अन्नपूर्णा देवी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व सीएम सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद विद्युत वरण महतो, पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू सहित पार्टी के कई वरीय एवं प्रमुख नेताओं संग…
जिस दिन पत्रकारिता बिक गयी, देश बिक जायेगा : संजय मिश्र जमशेदपुर : पोखारी स्थित नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में गुरुवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस मनाया गया. यह आयोजन यूनिवर्सिटी के मास कम्यूनिकेशन विभाग की ओर से किया गया. इसमें बतौर मुख्य अतिथि सह रिसोर्स पर्सन प्रभात खबर के स्थानीय संपादक संजय मिश्र ने इस वर्ष प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की ओर से तय किये गये थीम “आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के युग में मीडिया की भूमिका” पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने मास कम्यूनिकेशन के छात्र-छात्राओं का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस के इस युग में हम पत्रकारों को जिम्मेवारी…