Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
भिवाडी: तिजारा अलवर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी भुपेंद्र यादव के समर्थन में विधानसभा तिजारा के विधायक महंत बालकनाथ ने सर्वप्रथम मोनी बाबा गौशाला सुरजमुखी प्रबंधन कमेटी ने विधायक बाबा बालकनाथ का जन्मदिन गौवंशो को मीठा दलिया खिलाकर जनसंपर्क कार्यक्रम का शुभारंभ रुपबास, ढाकपुरी, मुरादबास, रहमत नगर, लाधावाडा, भुडकी,कलगाव, जलालपुर, बावनढेडी गांवो में जनसमपर्क किया। जनसंपर्क करते हुए मंहत बालकनाथ योगी ने कहा कि तिजारा की जनता ने हमेशा किसान हितैषी मोदी सरकार को अपना स्नेह व सहयोग दिया है। इस बार मोदी जी के ‘चार सौ पार’ के संकल्प की सिद्धि में राष्ट्रप्रथम को अपना ध्येय बनाने वाले तिजारा…
खैरथल-तिजारा/ मुकेश शर्मा । जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला कलक्टर द्वारा मिशन आकाश कार्यक्रम एवं टीबी एवं समस्त विभागीय गतिविधियों,परिवार कल्याण,मौसमी बीमारियों की समीक्षा की गई। जिला कलक्टर के नवाचार मिशन आकाश के अन्तर्गत जिले की सभी गर्भवती महीलाओं एवं बच्चों की एनिमिया एवं कुपोषण की संघन जांच की जा रही है ताकि जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु को कम किया जा सके। मिशन आकाश में आगनबाडी केन्द्रों पर पंजीकृत के साथ-साथ सर्वे में पायें गयें बच्चों का…
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमिटि की बैठक हुई बैठक में फरवरी और मार्च 2024 में जमा हुए, सभी आवेदनों पे विचार विमर्श किया गया। जिसमें कुल मिलाकर 42 आवेदनों में से 25 को नियमानुसार उचित पाया गया। लाभुकों को लगभग 14 लाख 20 हज़ार रुपये की राशि का लाभ मिला। लाभुकों के नाम : मनोज मुखी, लता कुमारी, रवि शंकर तिवारी, अविनाश कुमार सिंह, प्रभदीप सिंह पनेसर, अशोक कुमार, अनिल प्रसाद, अरुण कुमार, नितिन कुमार दास, अजय कुमार शर्मा, गोपाल सिंह, माणिक चंद्र पाणी, तारक नाथ दास, मोहित मुर्मू, संजू कुमारी, प्रवीण कुमार सिंह, संतोष राहा, महेंद्र…
UPSC TOPPER Aditya Shrivastav: आदित्य श्रीवास्तव ने UPSC 2023 में टाप किया है। आदित्य अभी IPS की ट्रेनिंग ले रहे हैं। IPS की ट्रेनिंग लेते हुए ही उन्होंने UPSC की परीक्षा दी और फिर ऑल इंडिया टॉपर बन गये। यूं तो आदित्य श्रीवास्तव उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं, लेकिन उनका झारखंड से भी गहरा रिश्ता है। दरअसल आदित्य श्रीवास्तव का जन्म रांची में हुआ है। वर्षो पहले आदित्य का पूरा परिवार झारखंड के रांची में ही रहता था। आदित्य के दादा ITI इटकी मोड़ में पोस्टेड थे। आदित्य श्रीवास्तव का परिवार रांची के रातू रोड स्थित इंदपुरी मार्ग 1…
ज्वारा पूजा समाज का पारंपरिक और संस्कृति का वाहक पर्व है : रघुवर दास जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुईलाडुंगरी में चल रहे नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के पावन अष्टमी के अवसर पर आज ओडिशा के महामहिम राज्यपाल रघुवर दास ने माता शीतला और मंदिर में जल रहे 21 अखंड ज्योत के समक्ष शीश नवा कर माता का आशीर्वाद प्राप्त किए, मंदिर समिति की महिला सदस्यों ने राज्यपाल रघुवर दास को माता की लाल चुनरी ओढ़ा कर स्वागत किया, रघुवर दास ने अपने संबोधन में कहा की यह चैत्र नवरात्रि पर आयोजित होने वाला यह ज्वारा पूजा छत्तीसगढ़ी समाज…
जमशेदपुर : कांग्रेस ने झारखंड के बची हुई तीन सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. धनबाद से बेरमो विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को टिकट दे दिया गया है. इसी तरह चतरा से पूर्व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी को टिकट दे दिया गया है. इसी तरह गोड्डा से दीपिका पांडेय सिंह को टिकट दे दिया गया है. दीपिका महगामा से विधायक है. इसको लेकर काफी उथलपुथल के बीच टिकट का बंटवारा कर दिया गया. रांची सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गयी है।
रांची : जमीन घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में मंगलवार को सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने अदालत में जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। अब अदालत ने मामले में 23 अप्रैल को अगली सुनवाई निर्धारित की है।फिलहाल इस मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और बड़गाईं अंचल के हल्का कर्मचारी भानु प्रताप बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद हैं। ईडी ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार…
नई दिल्ली/Vacancies for LDC Data Entry: स्टाफ सलेक्शन कमिशन (एसएससी) की ओर से कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) की भर्ती के तहत आवेदन मंगाए गए हैं। लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) और डाटा एंट्री ऑपरेटर समेत विभिन्न विभागों में 3712 पदों पर भर्ती होगी। इसके तहत 7 मई तक आवेदन किए जा सकते हैं। वहीं शुल्क 8 मई तक ऑनलाइन जमा किए जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार, टियर-1 की परीक्षा जून-जुलाई में आयोजित की जाएगी। वहीं टियर-2 के लिए शिड्यूल जल्द जारी हाेंगे। इस परीक्षा के लिए 18 से 27 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। जिनका जन्म 2…
नई दिल्ली/SI Vacancy: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर व कांस्टेबल के 4660 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गयी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। रेलवे बोर्ड ने आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर के 452 पदपर जबकि कांस्टेबल के 4208 पद पर भर्ती निकाली है। अभ्यर्थी 14 मई तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी रेलवे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rpf.Indianrailways.g ov.in के माध्यम से भर्ती संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। SI Vacancy: यह है याेग्यता सब-इंस्पेक्टर पदके लिए स्नातक उत्तीर्ण आवेदन कर सकते हैं। जबकि कांस्टेबल पद…
जमुई। झारखंड-बिहार में चुनावी संग्राम तेज है। इस दौरान नक्सलियों की गतिविधियां भी काफी तेज हुई है। पिछले दिनों झारखंड में दो सिलेंडर बम मिले थे, अब झारखंड से सटे बिहार के जमुई में दो केन बम मिले हैं। झारखंड सीमा से सटे जिले के चिहरा थाना क्षेत्र के करमा चातर के बीच जंगल में एसएसबी और स्थानीय पुलिस ने सर्च अभियान चलाया था। इस दौरान दो केन बम बरामद किया गया। सर्च अभियान में बम के अलावा दो इलेक्ट्रिक डेटोनेटर भी मिले। ये केन बम की बरामदगी उस वक्त हुई है, जब झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की…