Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
बैठक में सभी विभागों द्वारा जल भराव समस्या से निपटने के लिए अभी तक किए गए कार्यों को बताया.. जिला कलक्टर ने जल भराव की मुख्य जगहों का किया निरीक्षण.. खैरथल-तिजारा/ मुकेश शर्मा । जिला कलक्टर डाॅ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को बीडा सभागार में अधिकारियों की भिवाड़ी जल भराव समस्या से निपटने के लिए किए गए कार्यो की समीक्षा की। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी बीड़ा सलोनी खेमका, अतिरिक्त जिला कलेक्टर अश्विन के पवार, एसडीएम टपूकड़ा पी सत्यनारायण, क्षेत्रीय अधिकारी पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड, नगर परिषद भिवाड़ी, रीको, राजस्थान हाउसिंग बोर्ड के अधिकारीयों सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। जिला कलक्टर…
जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के मनिफीट 6 और 7 नंबर लाईन मे माननीय विधायक सरयू राय के पहल से जुस्को के द्वारा जुस्को पानी का पाईप लाईन बिछाने से पहले भूमि पूजन किया गया बस्तीवासियो मे खुशी का मौहोल बना हुआ था लोगो ने सरयू राय जी का जयकारा किया ओर धन्यवाद दिया! भूमि पूजन मे मुख्य रुप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा युवा जिला मंत्री नवीन, विनोद यादव, बबलू, अनिल, करनदीप सिंह, सुनील, विनोद राय, मुन्ना, कमलेश एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।
जमशेदपुर। भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्य के पूर्व गृह सचिव जे बी तुबिद ने सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी का गारंटी कार्ड बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वादा ही नहीं करती, बल्कि वादों को शत प्रतिशत पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा का संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए बनाया गया है। पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी। जिसमें 2025 में धरती आबा…
जमशेदपुर : आजसू पार्टी पूर्वी विधानसभा स्तरीय सभी मंडल अध्यक्ष और सचिव की बैठक पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के आवासीय कार्यलय पर संपन्न हुआ बैठक की अध्यक्षता करते हुए पार्टी के जिला अध्यक्ष ने कहा की आजसू पार्टी लोकसभा स्तरीय बैठक में सभी मंडल अध्यक्ष और सचिव अपने अपने क्षेत्र में जुट जाए और आगामी 21 अप्रैल 2024 को सम्मेलन को सफल बनाने का कार्य करेंगे । बैठक में बतौर अतिथि पार्टी के केंद्रीय सचिव श्री चंद्रगुप्त सिंह ने कहा की आजसू पार्टी सदैव ईमानदारी पूर्वक और अनुशासित रूप से कार्य करती है और इस बार भी आजसू…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय सोमवार को बिष्टुपुर डायगनल रोड पहुँचे. श्री राय ने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया सहित अन्य स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर पिछले दिनों डायगनल रोड बिष्टुपुर में घटित हुई लाठीचार्ज की घटना की पुरी जानकारी ली. श्री राय ने अकारण दुकानदारों पर जेएनएसी के दल द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की. सरयू राय ने कहा की इस घटना की निष्पक्ष जाँच के लिए जनसमीती बनाने की बात कही. समिति इस घटना की जाँच कर डीसी को रिपोर्ट सौंपेगी. समीती की घोषणा कल श्री राय द्वारा की जाएगी।…
जमशेदपुर। साहित्य समिति , तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में ‘लोक मंच’ ( बहुभाषी काव्य गोष्ठी ) सह संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर , राहुल सांकृत्यायन एवं अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘ हरिऔध ‘ जयंती मनाई गई। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष श्री सुभाष चन्द्र मुनका तथा संचालन श्रीमती माधवी उपाध्याय ने किया। स्वागत भाषण मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती रीना सिन्हा ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में द्वीप प्रज्जवल कर और आंबेडकर सहित दोनों साहित्यकारों के तस्वीर पर सभी साहित्यकारों द्वारा पुष्पार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। तत्पश्चात हिन्दू समाज के अगुआ भारतरत्न बाबासाहेब के…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाडी सम्मेलन द्वारा 16 अप्रैल मंगलवार की शाम को साकची स्थित श्री अग्रसेन भवन के सामने घालभूम क्लब मैदान में राजस्थान दिवस (आपणो राजस्थान कार्यक्रम) धूमधाम से मनाया जायेगा। इस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस कार्यक्रम में राजस्थानी संस्कृति की झलक दिखेगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिला मारवाड़ी सम्मेलन की सारी शाखाएं बढ़-चढ़ कर हिस्सा के रही हैं और निमंत्रण कार्ड जन-जन तक पहुँचाने का काम कर रही है। व्हाट्सएप्प के…
छात्रों को करायी जायेगी नीट, जेईई मेन, एडवांस व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी जमशेदपुर : नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से सोमवार को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभागार में आधिकारिक रूप से मार्गदर्शन क्लासेज़ का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मार्गदर्शन क्लासेज़ के विषय में अधिक जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा और सहायता प्रदान करना रहा है। विगत कईं वर्षों से नेताजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा सुविधाएं प्रदान कर…
जमशेदपुर : मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी शहनाज परवीन ने अपने पति बिस्मिल आरिफ के खिलाफ सिटी एसपी से दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दूसरी शादी करने की शिकायत की है. दरअसल पीड़िता शहनाज परवीन की शादी जुगसलाई पुरानी बस्ती निवासी बिस्मिल आरिफ के साथ 16 नवंबर 2021 को मुस्लिम रीति रिवाज के साथ हुई थी शादी के चार माह बाद से ही शहनाज को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा. 17 नवंबर को शहनाज ने एक बेटी को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया. शहनाज ने बताया कि बिस्मिल पहले से ही…
झारखंड : चतरा जिला पुलिस ने 4 टीएसपीसी नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 2 पिस्टल,2 मैगजीन,7.65 एमएम की 100 गोलियां,2 मोबाइल व नक्सली पर्चा सहित अन्य सामान जप्त किया है.गिरफ्तार सभी नक्सली चतरा ज़िले के टंडवा और पिपरवार थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं. चतरा एसपी विकास पांडेय ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि एसडीपीओ प्रभात रंजन बरवार के नेतृत्व में गठित टीम ने पिपरवार थाना प्रभारी प्रशांत मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाइ की है.उन्होंने बताया कि गिरफ्तार नक्सलियों द्वारा कोल व्यवसायियों और ठेकेदारों को डरा-धमकाकर लेवी वसूली…