Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : झारखंड के कोल्हान और संताल परगना प्रमंडलों में 19 अप्रैल से तीन दिन के लिए लू का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम कार्यालय ने बुधवार को कहा कि जो जिले प्रभावित होंगे उनमें पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज शामिल हैं। मौसम विभाग (IMD) ने 19 से 21 अप्रैल तक राज्य के कोल्हान प्रखंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सराईकेला-खरसावां जिले में लू की चपेट में रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य के संथाल प्रमंडल के दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहेबगंज जिले में भी 20 से 21 तक…
Viral video :पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित पार्क के पास महिला से उसके परि द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि महिला कार में दूसरे शख्स के साथ बैठी थी. महिला के पति ने ये सब देख लिया और वो बेसबॉल बैट ले आया. उसके बाद उसने बेसबॉल बैट से पहले कार का शीशा तोड़ा और फिर उसी बैट से अपनी पत्नी को कार से निकालकर बुरी तरह पीटा. महिला कार में शख्स के साथ ड्राइविंग सीट के साथ वाली सीट पर बैठी थी !! कार में बैठे व्यक्ति ने किया बचाव की कोशिश महिला पर…
नई दिल्ली : देश में आम चुनाव के चौथे चरण के लिए गजट अधिसूचना जारी कर दी गई। चौथे चरण में 10 राज्यों आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और जम्मू-कश्मीर की 96 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। चौथे चरण का मतदान 13 मई को सुबह 7:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक कराया जाएगा। इनमें आंध्र प्रदेश की 25, बिहार की पांच, झारखंड की चार, मध्य प्रदेश की आठ, महाराष्ट्र की 11, ओडिशा की चार, तेलंगाना की 17, उत्तर प्रदेश की 13, पश्चिम बंगाल की आठ और जन्मू-कश्मीर की एक सीट…
मुंबई। बीते 14 अप्रैल को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाहर कुछ लोगों ने फायरिंग की। इस मामले में मुंबई की क्राइम ब्रांच ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ पर यह पता चला है कि उनका इरादा सलमान खान को मारना नहीं, बल्कि डराना था। दोनों बिहार के रहने वाले हैं। उनके परिवार के लोगों का भी बयान दर्ज कर लिया गया है। मुंबई क्राइम ब्रांच को इस बात की भी जानकारी मिली कि आरोपियों ने सलमान खान के पनवेल स्थित फार्महाउस की भी रेकी की थी। दोनों ने लॉरेंस बिश्नोई…
जमशेदपुर : लोकसभा चुनाव 2024 को निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए जमशेदपुर पुलिस प्रशासन कई स्तरों पर तैयारी कर रहा है. इस क्रम में मंगलवार देर रात ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने हल्दीपोखर में इंटर स्टेट चेकपोस्ट का निरीक्षण किया. ग्रामीण एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सुरक्षा के व्यापक प्रबंध करने, तकनीकी तौर पर दक्ष रहने, किसी भी तरह का भयादोहन न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान ग्रामीण एसपी ने अंतरराज्यीय सीमा पर कानून व्यवस्था बनाये रखने, अवैध सामग्रियों के परिवहन की रोकथाम करने सहित कई दिशा- निर्देश दिये. उन्होंने कहा…
जमशेदपुर : चैतशुक्ल नवमी के दिन त्रेता युग मे मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभुश्री राम का अवतरण हुआ था. मनुष्य का चरित्र सामाजिक पारिवारिक सम्बन्ध का बोध समस्त उत्कृष्ट आदर्श प्रस्तुत करने वाले प्रभु श्री राम चन्द्रजी के अवतरण दिवस के अवसर पर श्री श्री हनुमान मंदिर अखाडा समिति, खरंगाझार टेल्को जिसकी स्थापना सन 1972 में हुई,आज खरंगा झाड़ चौक, टेल्को में संध्या 8 बजे से श्री राम जी की आरती, राधा कृष्ण के आकर्षक नृत्य भजन के बाद हनुमानजी की झाकी, दिल्ली और हरियाणा से आये कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया। बाहुबली हनुमानजी की झांकी निकाली गयी ।ततपश्चात मंच पर महाकाल भगवान…
जमशेदपुर। न्यू बाराद्वारी आश्रम देवनगर मे श्री श्री गौरांग महाप्रभु हरिनाम संकीर्तन सुभाष आश्रम के द्वारा आयोजित में शामिल होकर प्रभु श्री राधा गोविंद से प्रार्थना कर क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए कामना किए* जिसमें बस्ती के मुखिया श्याम गोप, शुभम, सुमित, सोनू गांगुली लोहरा, सूरज रविदास, सहवाग लोहरा, रोहित नाग, राहुल लोहरा, जितेंद्र कुमार ,आशीष लोहरा ,अजीत लोहरा, इंद्रजीत लोहरा, राहुल नाग ,सलमान लोहरा, सोमू लोहरा एवं बस्ती के सभी बुजुर्ग माताएं बहने उपस्थित हुए.
भिवाडी/ मुकेश शर्मा : तिजारा में गत वर्षो की भांति तिजारा विकास मंच की ओर से वाल्मीकि मंदिर में रामनवमी के शुभ अवसर पर कन्या पूजन किया गया। मंच के संस्थापक आर्य जयसिंह मन्नालाल ने बताया कि मंच के पदाधिकारी ने बालिकाओं के पद प्रक्षालन कर भोजन कराया, और उन्हें उपहार स्वरूप भेंट दिया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेश यादव, मंच के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह बर्मन, प्रधानाचार्य नीलम यादव, राकेश वर्मा, वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष गुलशन कुमार, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, किशन लाल, कन्हैया लाल आदि उपस्थित रहे।
भिवाडी/ मुकेश शर्मा : तिजारा लोकसभा प्रत्याशी भुपेंद्र यादव ने बाजार में जनसमपर्क करते हुए रामनवमी उत्सव की बधाई देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान करने का आव्हान किया। जनसंपर्क के दौरान व्यापार संघ, दुकानदारों एवं विभिन्न समाजों के पदाधिकारियों ने भुपेंद्र यादव का स्वागत करते हुए अपना समर्थन दिया। विधायक महंत बालकनाथ ने इस अवसर पर मंहत ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में घर-घर जाकर जनसंपर्क कर शत प्रतिशत मतदान करवायें। बाजार में कार्यकर्ताओं में अपार उत्साह देखने को मिला।इस अवसर पर प्रधान जयप्रकाश यादव, दिनेश यादव, मंडल अध्यक्ष बने सिंह भिदुडी,…
भिवाड़ी : नीलम चौक स्थित होटल रीजेंसी में, आज हरियाणा के पूर्व मंत्री करतार सिंह भडाना ने संबोधित करते हुए कहा कि मैं अपने समाज, और जो लोग मुझे पसंद करते हैं उनसे अपील करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी जी जो काम कर रहे हैं उसका परिणाम तो 1 या 2 साल में आएगा, लेकिन जो काम मोदी जी कर रहे हैं वह सर्व समाज के लिए काम कर रहे हैं। और भारत इस समय विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। अलवर तो क्या राजस्थान की सभी 25 सीटे हम जीत रहे हैं। इस अवसर पर भिवाड़ी और…