Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: CHANAKYA SHAH
जमशेदपुर : 15 नवम्बर 2022 को होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम को लेकर आज दिनांक 14 नवम्बर 2022 को संध्या समय 7 बजे गोबिंदपुर स्थित रेलवे हॉल्ट मैदान में बैठक हुई जिसमे कार्यक्रम की सफलता हेतु पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव ने आवश्यक दिशा निर्देश दे सभी को अलग अलग जिमेदारिया देकर जबावदेही तय की गई, उक्त अवसर पर रामचंद्र सहिस ने बताया कि आने वाला समय में परिदृश्य बदलने का संकल्प लेकर है हम सभी को आगे बढ़ना है तभी इस क्षेत्र और राज्य का विकास संभव है और हमारी यह प्रतिबद्धता रही है कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक…
Jamshedpur : गोलमुरी थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण करने का एक मामला सामने आया है. घटना में आरोपी बिरसानगर थाना क्षेत्र के रहने वाले जी विशाल राव को बनाया गया है. विशाल पर आरोप है कि उसने नाबालिग का अपहरण 13 नवंबर की सुबह 9.30 बजे कर लिया था. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नाबालिग को भी बरामद कर लिया है। मोबाइल लोकेशन से मिली सफलता नाबालिग का अपहरण के मामले में पुलिस को मोबाइल का लोकेशन मिलने से मामले में सफलता मिल गयी. पुलिस ने नाबालिग का…
जमशेदपुर : अखंड राष्ट्रीय हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राज्यस्तरीय अहम बैठक भुईयाडीह जमशेदपुर में संगठन मंत्री सतीश गुप्ता के कार्यालय में हुआ देखरेख नेतृत्व प्रदेश संरक्षक विवेक झा व प्रभारी प्रमोद कुमार की उपस्थिति में संगठन का विस्तार कर संगठन मे लोगों को जोडा गया साथ ही हिन्दुत्व की अलख जगाने के लिए समर्पित भाव से अपनी सभ्यताएं संस्कृति को बचाने का सफल प्रयास संगठन का घर घर अभियान जारी रहेगा संगठन मे महिला युवा सभी पीढ़ी की भागीदारी महत्वपूर्ण है हर क्षेत्र में संपर्क अभियान चला लोगों को जागरूक कर एकजुट कर…
जमशेदपुर : अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड प्रांत की ओर से खासमहल जमशेदपुर में पुस्तक विमोचन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया प्रथम सत्र में कवयित्री डॉली परिहार की पुस्तक “जो मैं ऐसा जानती “का विमोचन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ ग्राहक गीत और संगठन मंत्र से किया गया। संगठन मंत्र का वाचन अधिवक्ता और विधि प्रमुख रवि प्रकाश सिंह ने किया। कार्यक्रम में गणेश वंदना पर नृत्यांगना और कवयित्री नीता चौधरी ने नृत्य प्रस्तुत किया और सरस्वती वंदना का वाचन कवयित्री उपासना सिन्हा के द्वारा संपन्न हुआ। दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर अतिथियों ने कार्यक्रम का शुभारंभ…
जमशेदपुर : बाल दिवस 14 नवंबर के शुभ अवसर पर आज टेल्को उर्दू मिडिल स्कूल मैनेजमेंट एवं टीचर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सत्तारूढ़ दल के सचेतक सह जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। स्कूल के छोटे छोटे बच्चो द्वारा उर्दू के साथ अंग्रेजी में प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम से बहुत प्रभावित हुवे। उन्होंने स्कूल मैनेजमेंट, वहाँ बैठे श्रोतागण और बच्चो को हौसला अफजाई किया और जैसे उन्होंने 17 साल संघर्ष किया और जिसका परिणाम पूरा प्रदेश उनके द्वारा विकाश कार्य को देख रहा है उसी प्रकार बच्चो को कुछ कर गुजरने के मकशद से…
शिक्षा के साथ मानसिक विकास भी जरूरी, बाल मेला इसमें सहायक : खेमलाल चौधरी JAMSHEDPUR : बाल दिवस के अवसर पर सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल के द्वारा संयुक्त तत्वाधान में विद्यालय परिसर में बाल मेला का आयोजन किया गया, बाल मेला का उद्घाटन संरक्षक खेमलाल चौधरी और महासचिव परमानंद कौशल ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया। बाल मेला की शुरुआत में पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रजवल्लित किया गया, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने बताया की बच्चो को शिक्षा के साथ उनका मानसिक…
जमशेदपुर : आदिवासी जनकल्याण उच्च विद्यालय के प्रांगण में बाल दिवस के अवसर पर खेलकूद,भाषण, एवं चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र एवं छात्राओं ने बाल दिवस के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा नेता विकास सिंह ने पंडित जवाहरलाल नेहरू एवं भगवान बिरसा मुंडा के चित्र में माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता के विजेताओं के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि बाल दिवस बाल के कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और अच्छे…
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में सोमवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू जयंती व बाल दिवस मनाया गया. मां सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इसमें मुख्य अतिथि स्कूल के अध्यक्ष सह जमशेदपुर एमजीएम के डॉक्टर संजय गिरी व विशिष्ट अतिथि के तौर पर संपूर्ण मानवता कल्याण संघ की और से डॉ दीपा पटनायक मौजूद थे। सबसे पहले मुख्य अतिथि के द्वारा स्कूल के सभी बच्चों को चॉकलेट वितरित की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री गिरी ने स्कूल के बच्चों को सम्मोहित किये. पं. जवाहर लाल नेहरू के जीवन…
जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 2 के पास टाटा स्टील और जुस्को की ओर से बनाये जा रहे सड़क के काम को धमकाते हुए बंद करवाने पर भाजपा ने इसे सस्ती लोकप्रियता करार दिया है। रविवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने इस मामले में प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि मंत्री बन्ना गुप्ता का अपने समर्थकों के संग कार्यस्थल पर जाकर दबंग अंदाज में काम बंद करवाना निंदनीय है। कंपनी की ओर से निश्चित ही मंत्री बन्ना गुप्ता के स्वीकृति के पश्चात ही काम शुरू किया गया…
जमशेदपुर : आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी 15 नवम्बर को आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति झारखंड स्थापना दिवस गोबिंदपुर रेलवे हॉल्ट मैदान में मनाएगी जिसमे झामुमो, कांग्रेस समेत कई समाजिक संगठनों के सैकड़ों लोग आजसू पार्टी की सदस्यता लेंगे साथ ही पार्टी के नीति सिद्धांतो के साथ राज्य सरकार के ज्वलंत मुद्दों के साथ आंदोलन की रूप रेखा तैयार कर आंदोलन की बिगुल फूकने का कार्य पार्टी तय करेगी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व मंत्री सह आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस भाग लेंगे। कार्यक्रम में सभी…